विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्योहारी सीजन में रेल यात्रियों को बड़ा तोहफा, नई दिल्ली और पटना के बीच दौड़ेगी विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस

Published: Fri, 16 Oct 2026 04:41 PM (IST)

भारतीय रेलवे ने त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा के लिए नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच एक विशेष ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. नई दिल्ली-पटना विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू।

  2. 16 अक्टूबर से 17 नवंबर 2026 तक चलेगी।

  3. दीपावली, छठ पूजा यात्रियों को मिलेगी राहत।

डिजिटल डेस्‍क, नई दिल्‍ली। त्योहारों के मौसम में घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और उनकी सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए भारतीय रेलवे ने एक अहम कदम उठाया है। यात्रियों को सुगम, सुरक्षित और तेज यात्रा का विकल्प देने के लिए नई दिल्ली और पटना जंक्शन के बीच एक विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत की गई है। यह स्पेशल ट्रेन 16 अक्टूबर 2026 से 17 नवंबर 2026 तक सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी।

13 घंटे से भी कम समय में पहुंचेंगे पटना

रेलवे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली से पटना जाने वाली विशेष वंदे भारत ट्रेन (02252) 996 किलोमीटर की यह लंबी दूरी महज 12 घंटे 55 मिनट में पूरी करेगी। इस दौरान ट्रेन की औसत गति 77.1 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी, जिससे यात्रियों के समय की काफी बचत होगी।

वापसी यात्रा का शेड्यूल

वहीं, वापसी यात्रा में यह ट्रेन पटना जंक्शन से नई दिल्ली के लिए ट्रेन संख्या 02251 के रूप में संचालित होगी। वापसी में इस ट्रेन को यह दूरी तय करने में 13 घंटे 30 मिनट का समय लगेगा और इसकी औसत गति 73.75 किलोमीटर प्रति घंटा रहेगी।

दीपावली और छठ पूजा जैसे बड़े त्योहारों के समय नई दिल्ली और पटना के बीच शुरू की गई यह विशेष सेवा यात्रियों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इससे दोनों शहरों के बीच आवश्यक कनेक्टिविटी और मजबूत होगी तथा त्योहारी सीजन में कंफर्म टिकट के लिए जद्दोजहद करने वाले लाखों यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी।