फिर लौटा पुराने जमाने के कपड़ों का ट्रेंड
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: इन दिनों प्लाजो और जंप सूट का चलन बढ़ रहा है। यह चलन कॉले
जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली: इन दिनों प्लाजो और जंप सूट का चलन बढ़ रहा है। यह चलन कॉलेज व स्कूल जाने वाली लड़कियों के बीच ज्यादा पंसद किया जा रहा है। हालांकि, यह ट्रेंड पुरानी फिल्मों में खूब देखने को मिलता था, जिसे बेल बॉटम कहा जाता था। पहले के समय में खुली मोहरी की जींस और पैंट चला करती थीं, लेकिन अब ये ट्रेंड दोबारा लौट आया है। बेल बॉटम स्टाइल में ही प्लाजो व जंप सूट नाम का यह वस्त्र महिलाओं व लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय बनता जा रहा है। प्लाजो और जंप सूट दोनों ही कैजुअल लुक के लिए परफेक्ट हैं। फ्लोरल ¨प्रट (फूलों वाले डिजाइन) में प्लाजो व जंप सूट और भी अच्छे लगते हैं। ये ऐसी ड्रेस हैं जो आपको कूल और फंकी दोनों ही लुक देती हैं।
प्लाजो न केवल लड़कियों को, बल्कि महिलाओं को भी काफी लुभा रहा है। इसे न सिर्फ टीशर्ट के साथ, बल्कि क्रॉप टॉप और शर्ट के नीचे भी पहना जा सकता है, जबकि जंप सूट एक पूरी ड्रेस है। यह न केवल दिखने में अच्छा लगता है, बल्कि पहनने में भी काफी आरामदायक है। वर्जन
जंप सूट व प्लाजो ट्रेंड में हैं। यह शॉर्ट और लांग दोनों ही फॉर्म में बाजार में उपलब्ध है। ऐसे में आप इन्हें दोनों ही स्टाइल में पहन सकते हैं।
वर्षा गर्ग, अशोक विहार - पहले के समय मे बेल बॉटम का फैशन फिल्मो में खूब देखने को मिलता था। अब उसी स्टाइल में नयापन लाकर प्लाजो और जंप सूट तैयार किया गया है।
पूजा गर्ग, अशोक विहार - मुझे पुराने जमाने के कपड़ों का स्टाइल बहुत पसंद था। पहले बेल बॉटम और चौड़ी मोहरी वाली जींस आती थीं और अब उसी तरह प्लाजो तैयार किया गया है।
प्रीति दुआ, आदर्श नगर