Move to Jagran APP

रोक के बाद भी यमुना में डाल रहे पूजन सामग्री

यमुना को साफ करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 25 Oct 2020 07:37 PM (IST)Updated: Sun, 25 Oct 2020 07:37 PM (IST)
रोक के बाद भी यमुना में डाल रहे पूजन सामग्री
रोक के बाद भी यमुना में डाल रहे पूजन सामग्री

फोटो संख्या- 25 ईएनडी 3 व 4 जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली:

loksabha election banner

यमुना को साफ करने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। इसके लिए सरकार व सामाजिक संस्थाएं लोगों को जागरूक भी कर रही हैं, इसके बाद भी यमुना में पूजन सामग्री डालने का सिलसिला थम नहीं रहा है। नवरात्र में उपयोग की गई पूजन सामग्री को लोग रविवार को यमुना में विसर्जित करते दिखे। नदी किनारे जगह-जगह फूलों की माला के साथ पूजन सामग्री पड़ी हुई है।

यमुना में कूड़ा-कचरा डालने पर पूरी तरह रोक है, लेकिन रविवार को शास्त्री पार्क के पास यमुना के लोहे पुल से पूजन सामग्री और अन्य सामान लोग नदी में डालते दिखे। कुछ लोग तो खादर के रास्ते यमुना किनारे सामग्री डालने आए थे। यमुना में पूजन सामग्री विसर्जित कर रहे कुछ बच्चों ने बताया कि वे पास की सेवा बस्ती में रहते हैं। वे यहां से गुजरने वाले लोगों से पूजन सामग्री की थैली लेकर उसे यमुना में बहाने का काम करते हैं। इसके बदले लोग उन्हें पैसे दे जाते हैं। वे सुबह 8 बजे के करीब यहां पहुंच जाते हैं और देर शाम तक यहीं रहते हैं।

शास्त्री पार्क स्थित लोह पुल के पास यमुना खादर की झुग्गी में रहने वाले संदीप ने बताया कि प्रशासन द्वारा यमुना के अन्य घाटों पर पाबंदी लगी हुई है। यमुना का एक मात्र यही किनारा है जहां कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। प्रशासन की लापरवाही का फायदा उठाकर लोग सबसे ज्यादा यहां नवरात्र के बाद ही बड़ी तादाद में सामग्री नदी में विसर्जित करने आते हैं। इस दौरान यमुना के किनारे कूड़ा-कचरा भी काफी बढ़ जाता है। इस संबंध में पूर्वी जिलाधिकारी अरुण कुमार मिश्रा से फोन पर संपर्क नहीं हो पाया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.