महज 200 रुपये न देने पर हत्या, दिल्ली में बुजुर्ग को चाकुओं से गोदा; इलाके में तनाव के बाद पुलिस बल तैनात
पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क में 200 रुपये न देने पर एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

अली अहमद फखरूद्दीन की चाकुओं से गोदकर हत्या। फोटो: फाइल
HighLights
शास्त्री पार्क में बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या
नशा करने के लिए 200 रुपये मांगे थे
पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। शास्त्री पार्क इलाके में 200 रुपये के विवाद में एक बुजुर्ग की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान अली अहमद फखरूद्दीन के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल बन गया, जिसके चलते मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
स्वजन के अनुसार, अली अहमद फखरूद्दीन रात में खाना खाने के बाद घर के पास टहलने निकले थे। इसी दौरान एक युवक ने उनसे नशा करने के लिए 200 रुपये मांगे।
लगातार कई बार किए गए वार
जब उन्होंने पैसे देने से इनकार किया तो आरोपित ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपित ने लगातार कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। मामले में आरोपित की तलाश जारी है।
