Move to Jagran APP

Eid 2021 Moon Sighting Time: आज हो सकता है ईद के चांद का दीदार! जानें दिल्ली-NCR में चांद दिखने का समय

Eid ul Fitr 2021 ईद इस बार कोरोनाकाल के बीच पड़ा है। इस कारण सरकार की ओर से जारी कुछ पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। कोविड के कारण बंदिशें लगी हुई हैं जैसे सामूहिक इकट्ठा होने पर मनाही है।हालांकि चांद दिखते ही इसे मनाने की तैयारी शुरू हो जाएगी।

By Prateek KumarEdited By: Published: Wed, 12 May 2021 04:05 PM (IST)Updated: Thu, 13 May 2021 05:54 PM (IST)
Eid 2021 Moon Sighting Time: आज हो सकता है ईद के चांद का दीदार! जानें दिल्ली-NCR में चांद दिखने का समय
Eid ul Fitr 2021 : मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहार की तैयारी जोरों पर है।

नई दिल्ली, ऑनलाइन डेस्क। Eid ul Fitr 2021 : मुस्लिमों के सबसे बड़े त्योहार ईद-उल-फितर (Eid ul Fitr) की तैयारी जोरों पर है। अब बस चांद के दीदार का इंतजार है। चांद के दिखते ही यह पर्व मनाने की तैयारी शुरू हो जाएगी। ईद-उल-फितर इस बार 13 मई को नहीं मना क्योंकि चांद नजर नहीं आया। अब यह त्योहार 14 मई को धूमधाम से घर पर ही मनाया जाएगा। आइए जानते हैं इस बार कैसी हो रही है तैयारी। हालांकि इस बार मीठी ईद पर काेरोना का साया रहेगा, कुछ पाबंदियों के बीच यह त्योहार मनेगा। 13 मई को आसमान में बादल छाए रहे जिसके कारण चांद लोगों से रूठा-रूठा रहा। ताजा जानकारी के अनुसार यह बता दें कि गुरुवार को चांद सुबह 6:30 पर उदय होगा और इसके अस्त होने का समय 8:30 है। ऐसे में यह संभावना है कि चांद का गुरुवार को दीदार हो जाए और ईद की खुशखबरी मिल जाए।

loksabha election banner

कोरोना के कारण इस बार मस्जिद में नवाज पढ़ने पर लगा है प्रतिबंध

जैसा कि हम लोग जान रहे हैं कि इस बार ईद इस बार कोरोनाकाल के बीच पड़ा है तो इस बार सरकार की ओर से जारी कुछ पाबंदियों का सामना करना पड़ेगा। कोविड के कारण इस बार कुछ बंदिशें लगी हुई है जैसे सामूहिक इकट्ठा होने पर मनाही है। लोगों के जुलूस और एक जगह एकत्रित होने पर सरकार ने पाबंदी लगा रखी है। शरीरिक दूरी का विशेष खयाल रखना है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए मास्क और सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते रहना है। इन्हीं सब कारणों के कारण ईद पर मस्जिद में पढ़ने वाली नमाज को इस बार नहीं पढ़ा जा सकेगा। इसके लिए बकायदा वीडियो मैसेज जारीकर जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी ने बताया है कि इस बार सभी लोग घर से ही ईद मनाएं। हालांकि कब मनाया जाए तो इस बार यह कहा गया है कि यह त्योहार गुरुवार को या शुक्रवार को पड़ सकता है जो कि चांद दिखने पर निर्भर करता है।

क्या होता है ईद में

बता दें कि खुदा को खुश करने के लिए मुस्लिम लोग रमजान के महीने में करीब 30 दिन व्रत में रहते हैं जिसे रोजा कहा जाता है। इस रोजे के खत्म होने पर चांद का दीदार कर ईद का त्योहार मनाया जाता है। इसके साथ ही रमजान का पाक महीना खत्म होता है। ईद-उल-फितर का त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। इसे मीठी ईद भी कहा जाता है। सामूहिक तौर पर लोग मस्जिद में जमा होते हैं इस कारण ईद के दिन मस्जिदों को सजाया जाता है। अमूमन हर लोग खासकर बच्चे नए कपड़े पहन कर तैयार होते हैं। नमाज पढ़ते हैं इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर मुबारकबाद दे कर ईद मनाते हैं। वहीं महिलाएं घरों पर मीठे पकवान खासकर मीठी सेवई बनाती हैं।

इस बार कब मनेगी ईद

ईद 2021 में कब मनेगी यह सवाल सभी के मन में उठ रहा होगा। तो आइए जानते हैं इस बार यह कब मनाए जाने की संभावना है। ईद मुख्यत: चांद दिखने के बाद ही मनाया जाता है। आज अगर बुधवार को चांद दिखेगा तो यह गुरुवार को मनाया जाएगा वहीं अगर चांद गुरुवार को दिखता है तो यह शुक्रवार यानि 14 मई को मनाया जाएगा।

Eid ul Fitr 2021: इस बार किस दिन मनाया जाएगा ईद, यहां जानें पूरी डिटेल


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.