विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DUSU Election: NSUI में बगावत! दीपांशु और विशेष के ASAP में शामिल होने की चर्चा

Published: Sat, 12 Sep 2026 08:42 AM (GMT+05:30)

डूसू चुनाव में NSUI से टिकट न मिलने पर दीपांशु और विशेष के बागी तेवर संगठन के लिए चुनौती बन ...और पढ़ें

डूसू चुनाव 2026। जागरण

डूसू चुनाव 2026। जागरण

HighLights

  1. एनएसयूआई से टिकट न मिलने पर दीपांशु और विशेष बागी हुए।

  2. दोनों के आम आदमी पार्टी के एएसएपी में शामिल होने की चर्चा।

  3. इससे एनएसयूआई के वोट बंटेंगे, एबीवीपी को फायदा संभव।

लोकेश शर्मा, नई दिल्ली। डूसू चुनाव में नाम वापसी के बाद भले ही उम्मीदवारों की तस्वीर साफ हो गई हो, लेकिन छात्र राजनीति में असली हलचल अब शुरू हुई है।

भावुक होकर रोते हुए नजर आए

एनएसयूआई (NSUI) की संभावित सूची में मजबूत दावेदार माने जा रहे दीपांशु शौकीन और विशेष यादव को टिकट नहीं मिलने के बाद दोनों के बागी तेवर संगठन के लिए नई चुनौती बन गए हैं। दोनों के समर्थकों में नाराजगी है और कुछ समर्थक तो डीयू की सड़कों पर भावुक होकर रोते हुए भी नजर आए।

वहीं, अब चर्चा है कि दोनों प्रत्याशी आम आदमी पार्टी से संबंधित छात्र संगठन एएसएपी का दामन थाम सकते हैं। यदि दोनों एएसएपी में शामिल होकर चुनाव लड़ते हैं तो एनएसयूआई के सामने अपने ही संभावित समर्थक आधार को संभालने की चुनौती खड़ी हो सकती है।

एबीवीपी को मिल सकता है लाभ

एनएसयूआई के सामने वोट बचाने की चुनौती रहेगी। दूसरी ओर, वोटों के बंटवारे की स्थिति में एबीवीपी को चुनावी लाभ मिलने की संभावना से भी इनकार नहीं किया जा सकता।

एएसएपी ने अध्यक्ष पद पर अनन्या रतूड़ी और सचिव पद पर दृष्टिबाधित पंकज कुमार को मैदान में उतारा है। उपाध्यक्ष और संयुक्त सचिव पद पर संगठन की ओर से अभी प्रत्याशी नहीं है।

वहीं, ऐसे में दीपांशु और विशेष के लिए इन दोनों खाली सीटों पर उतरने की संभावना ने चुनावी समीकरण को और दिलचस्प बना दिया है।

एएसएपी ने जारी किया ‘बदलाव का मैनिफेस्टो’

आम आदमी पार्टी की छात्र विंग एएसएपी ने शिक्षा, हास्टल, फीस, छात्र सुविधाओं और लोकतांत्रिक अधिकारों को प्रमुख मुद्दा बनाया।

यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दौड़ में किसने मारी बाजी?

यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद पर 25; सचिव के लिए 24 दावेदार