विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DUSU Election 2026: अंतिम दिन उड़ीं नियमों की धज्जियां, लग्जरी गाड़ियों से प्रचार; कटघरे में प्रशासन

By lokesh sharmaEdited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 17 Sep 2026 09:52 AM (IST)

डूसू चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नार्थ कैंपस में छात्र संगठनों ने लग्जरी गाड़ियों के इस्तेमाल और अवैध पार्किंग जैसे ...और पढ़ें

लग्जरी गाड़ियों से प्रचार हुआ। जागरण

लग्जरी गाड़ियों से प्रचार हुआ। जागरण

HighLights

  1. डूसू चुनाव प्रचार के आखिरी दिन नियम तोड़े गए।

  2. लग्जरी गाड़ियों का इस्तेमाल, अवैध पार्किंग देखी गई।

  3. आचार संहिता और प्रशासन की निगरानी पर सवाल उठे।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। DUSU Election update: डूसू चुनाव प्रचार के आखिरी दिन बुधवार को छात्र संगठन और प्रत्याशी नार्थ कैंपस में चुनावी नियमों की धज्जियां उड़ाते नजर आए।

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से लग्जरी गाड़ियों के इस्तेमाल पर पाबंदी के बावजूद प्रचार में महंगी गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया।

इसके अलावा छात्र परिसर में अवैध पार्किंग करते भी दिखाई दिए। इससे चुनावी आचार संहिता के पालन को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं।

80133272

अवैध पार्किंग से परेशानी

डूसू चुनाव में प्रचार के दौरान वाहनों के इस्तेमाल और पार्किंग को लेकर नियम निर्धारित किए गए हैं। इसके बावजूद आखिरी दिन प्रत्याशियों के साथ बड़ी संख्या में छात्र प्रचार करते नजर आए। कई जगहों पर वाहनों की आवाजाही और अवैध पार्किंग से परेशानी हुई।

चुनाव प्रचार खत्म होने से पहले नियमों के उल्लंघन की तस्वीरें सामने आने से प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दौड़ में किसने मारी बाजी?