DUSU की जंग में ABVP ने खिलाड़ी तो NSUI ने छात्र अधिकारों के 'योद्धाओं' पर जताया भरोसा, त्रिकोणीय बना मुकाबला
DUSU Election में नाम वापसी के बाद 20 प्रत्याशी मैदान में हैं, जहां एबीवीपी, एनएसयूआई और एआईएसए-एसएफआई के बीच त्रिकोणीय ...और पढ़ें

दिल्ली विश्वविद्यालय के कला संकाय स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा के समक्ष छात्र संघ चुनाव प्रचार के दौरान विक्ट्री का सााइन दिखाते अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पैनल के प्रत्याशी व जुटी छात्रों की भीड़। चंद्र प्रकाश मिश्र
HighLights
एबीवीपी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों और सांगठनिक अनुभव वाले चेहरों को उतारा।
एनएसयूआई ने छात्र अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर जोर दिया।
एआईएसए-एसएफआई ने छात्र आंदोलनों में सक्रिय चेहरों को मौका दिया।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव में नाम वापसी के बाद मैदान में बचे 20 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला अब तेज होने जा रहा है। चार केंद्रीय पदों पर उतरे प्रत्याशियों की पृष्ठभूमि भी चुनाव को दिलचस्प बना रही है। अब तक का मुकाबला त्रिकोणीय दिख रहा है।
सबने अलग बैकग्राउंड के चुने नेता
एबीवीपी के पैनल में अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी और छात्र संगठन में जिम्मेदारी संभाल चुके चेहरे हैं, तो एनएसयूआई ने छात्र अधिकार और सामाजिक न्याय के मुद्दों से जुड़े प्रत्याशियों पर भरोसा जताया है। वहीं, एआईएसए-एसएफआई के संयुक्त पैनल में छात्र आंदोलनों में सक्रिय रहे चेहरों को जगह मिली है।

अध्यक्ष पद पर खिलाड़ी, कानून के छात्र और आंदोलनकारी आमने-सामने
यश डबास (ABVP): कंझावला के रहने वाले हैं और एसजीटीबी खालसा काॅलेज से स्नातक हैं। वह अंतरराष्ट्रीय स्तर के टेनिस खिलाड़ी हैं और आइटीएफ प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। वर्तमान में बौद्ध अध्ययन विभाग में पढ़ रहे हैं।
विजय शंकर मीणा (NSUI): मूलत: राजस्थान से हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय से स्नातक के बाद वह डीयू के कैंपस लाॅ सेंटर में कानून की पढ़ाई कर रहे हैं। छात्र अधिकार, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व उनके प्रमुख मुद्दे रहे हैं।
अनन्या रतूड़ी (AISA-SFI): महिला सुरक्षा और छात्र अधिकारों के आंदोलनों में सक्रिय रही हैं।
उपाध्यक्ष पद पर सांगठनिक अनुभव बनाम सामाजिक मुद्दे
इशू मौर्य (ABVP): 2021 से संगठन में सक्रिय और सत्यवती कॉलेज इकाई के पूर्व अध्यक्ष।
वीर चतरथ (NSUI): बौद्ध अध्ययन विभाग से एमए के छात्र।
अक्षत शिखर (AISA-SFI): नीट-यूजी धांधली विरोधी आंदोलन और सोनम वांगचुक के समर्थन प्रदर्शनों में सक्रिय चेहरा।

सचिव पद पर खेल, सुरक्षा और लद्दाख का ऐतिहासिक प्रतिनिधित्व
रिया छावड़ी (ABVP): इंटर-कॉलेज बास्केटबॉल खिलाड़ी।
नम्रता चौधरी (NSUI): छात्र कल्याण और कैंपस में छात्राओं की सुरक्षा के मुद्दों पर मुखर रही हैं।
स्टैंजिन डेस्क्यान्ग (AISA-SFI): लद्दाख की पहली छात्रा जो डूसू चुनाव के केंद्रीय पैनल में किस्मत आजमा रही हैं।

संयुक्त सचिव पद पर एशियन गेम्स खिलाड़ी बनाम थिएटर कलाकार
लक्ष्यराज सिंह (ABVP): अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी जो एशियन गेम्स और वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।
गोपाल चौधरी (NSUI): निरंतर छात्र हितों की आवाज उठाने वाले कार्यकर्ता।
बी पारिजात (AISA-SFI): साहित्य और थिएटर से जुड़े कार्यकर्ता जो नियमित ऑफलाइन कक्षाओं के समर्थन में सक्रिय रहे।
यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव 2026: ABVP और NSUI ने जारी की उम्मीदवारों की लिस्ट, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की दौड़ में किसने मारी बाजी?
यह भी पढ़ें- डूसू चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूरी, अध्यक्ष पद पर 25; सचिव के लिए 24 दावेदार
