DUSU के चुनावी मैदान में कौन-कौन? 5 जोन में बंटा नॉर्थ कैंपस, EVM से कंट्रोल रूम तक जानिए सबकुछ
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है, जिसके लिए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए ...और पढ़ें

दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम। जागरण
HighLights
डूसू चुनाव के लिए आज मतदान, सुरक्षा के कड़े इंतजाम।
अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव पदों के लिए प्रमुख उम्मीदवार मैदान में।
52 कॉलेजों में 1.5 लाख वोटर, ईवीएम से हो रहा मतदान।
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। DUSU Election 2026: दिल्ली के कॉलेजों में डूसू चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। आइए बताते है कि इस बार चुनावी मैदान में कौन-कौन हैं और कॉलेजों में कैसे इंतजाम हैं?
डूसू चुनाव को लेकर दिल्ली पुलिस ने उत्तरी परिसर में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। नॉर्थ कैंपस को 5 जोन और 23 सेक्टर में बांटा गया और सभी जगह पर पुलिस बल तैनात है।
कौन-कौन मैदान में?
प्रेसिडेंट के लिए उम्मीदवार
यश डबास (जाट कैंडिडेट) - ABVP
विजय शंकर मीणा (राजस्थान से आदिवासी कैंडिडेट) - NSUI
अनन्या रतूड़ी - AISA-SFI जॉइंट पैनल
अश्मित कुमार - ASAP (आम आदमी पार्टी)
समर्थ बेनीवाल - इंडिपेंडेंट (NSUI बागी)
समीर कुमार - दिशा
एजाज मंसूरी - फ्रेटरनिटी मूवमेंट

वाइस-प्रेसिडेंट के लिए 5 उम्मीदवार
वीर चतरथ - NSUI
ईशु मौर्य - ABVP
अक्षत शिखर - लेफ्ट यूनिटी-NEET-UG पेपर-लीक प्रोटेस्ट से जुड़े
अरन्या सिंह राठौर - ASAP
दीपांशु शौकीन - इंडिपेंडेंट (NSUI बागी)
सेक्रेटरी के लिए 4 प्रत्याशी
नम्रता चौधरी - NSUI
रिया छावड़ी - ABVP
स्टैंजिन डेस्कयोंग - लेफ्ट यूनिटी-लेह से
पंकज कुमार - ASAP (सेंट्रल पैनल में पहला नेत्रहीन उम्मीदवार)

जॉइंट सेक्रेटरी के लिए मैदान में 4 उम्मीदवार
गोपाल चौधरी - NSUI
लक्ष्य राज सिंह - ABVP
बी पारिजात - लेफ्ट यूनिटी
विशेष यादव - समाजवादी छात्र सभा समर्थित निर्दलीय
पोलिंग बूथ की स्थिति
- नॉर्थ और साउथ कैंपस में 52
- योग्य वोटर्स 1.5 लाख
- पिछले साल इस्तेमाल हुए बैलेट पेपर की जगह EVM का इस्तेमाल
कितनी EVM मशीनें?
- ईवीएम मशीनें लगाई गईं - 1,000
- रिजर्व ईवीएम - 40
- कंट्रोल रूम - 12
- कंट्रोल यूनिट - 281
दो शिफ्ट लगेगी
- दिन की शिफ्ट - सुबह 8.30 बजे से दोपहर 1 बजे तक
- शाम की शिफ्ट - दोपहर 3 बजे से शाम 7.30 बजे तक
- शनिवार को होगी मतगणना
सुरक्षा को लेकर कैसी तैयारी?
- कॉलेज सिक्योरिटी और दिल्ली पुलिस तैनात
- एक्स्ट्रा CCTV कैमरे लगाए गए
- बुधवार की झड़पों पर पुलिस रिपोर्ट मांगी गई
- लगभग 200 शिकायतें मिलीं, जिनमें एलिजिबिलिटी से जुड़ी शिकायतें भी शामिल हैं
- पुलिस मेंबर के साथ इलेक्शन कमिटी सोशल मीडिया पर नजर रख रही है
- कार्रवाई से पहले वीडियो की असलियत की जांच की जा रही है
- जहां भी नियम तोड़ने का मामला पाया गया, वहां कार्रवाई की जा रही है
- ऑफिसर्स ने कहा कि अनजान लोग और बिना नंबर प्लेट वाली गाड़ियां कार्रवाई को मुश्किल बनाती हैं
