Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket
  • AI बूटकैंप
  • Mutual Funds मास्टरी
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

DUSU Election 2026 Live: छात्रों में वोटिंग को लेकर भारी उत्साह, कॉलेजों में जमकर हो रहा आचार संहिता का उल्लंघन

DUSU Election 2026 Live Updates: दिल्ली विश्वविद्यालय के कॉलेजों में छात्रसंघ चुनाव शुरू हो चुका है। सभी कॉलेजों में मतदान के विस्तृत तैयारियां की गई हैं। 

By Pooja Tripathi Fri, 18 Sep 2026 12:05 PM (IST)
रामलाल आनंद कॉलेज में वोट डालने के लिए लाइन में खड़े छात्र

रामलाल आनंद कॉलेज में वोट डालने के लिए लाइन में खड़े छात्र

कहीं मतदान के बाद सेल्फी प्वाइंट पर दोस्तों के साथ फोटो ले सकेंगे, कहीं पिंक बूथ पर छात्राओं के लिए खास इंतजाम रहेंगे, तो कहीं पहले मतदाता बनकर प्रमाण पत्र पाएंगे। दक्षिणी दिल्ली के कॉलेज में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) को लेकर कुछ इसी तरह के इंतजाम किए गए हैं। मतदान को विद्यार्थियों के लिए सिर्फ वोट देने की प्रक्रिया न बनाकर लोकतंत्र के उत्सव से जोड़ने की तैयारी की गई है। मतदान से एक दिन पहले बृहस्पतिवार को कॉलेज परिसरों पोलिंग बूथ तैयार कर लिए गए हैं। वहीं कॉलेज की ओर से सभी मतदाताओं को चुनावों को लेकर जरूरी दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं।

18 Sept 202612:04:10 PM

आचार संहिता का हो रहा उल्लंघन

blog images

हाईकोर्ट में कल डूसू चुनाव में आचार संहिता के उल्लंघन को लेकर सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने सख्त टिप्पणी की थी। आज चुनाव हो रहे है चुनाव में कोई सख्ती नहीं दिख रही है। अमूमन हर कॉलेज में आचार संहिता का जमकर उल्लंघन हो रहा है। पर्चे उड़ाए जा रहे हैं और सड़कें इन पर्चों से पटी पड़ी हैं।

18 Sept 202612:01:46 PM

विवेकानंद कॉलेज के बाहर हुई नारेबाजी

blog images

चुनाव के दौरान विवेकानंद कॉलेज के बाहर नारेबाजी कर रहे छात्र समर्थकों को पुलिस ने शांत कराया।

18 Sept 202611:55:14 AM

ड्रोन से हो रही निगरानी

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव में इस बार ड्रोन से भी निगरानी हो रही है, वहीं बड़ी संख्या में कॉलेजों में सुरक्षाबल तैनात हैं।

18 Sept 202611:30:17 AM

आईजीआई कॉलेज के बाहर पहुंचे कांग्रेस नेता

blog images

डूसू चुनाव में NSUI उम्मीदवारों के समर्थन में विकासपुरी स्थित आईजीआई कॉलेज के बाहर कांग्रेस नेता पहुंचे हैं। 

18 Sept 202611:29:41 AM

DUSU Chunav 2026 Live: खालसा कॉलेज में मतदान जारी

blog images

दिल्ली विश्वविद्यालय के खालसा कॉलेज में लाइन में लगे छात्र वोट देने के लिए जा रहे हैं। यहां भी सुबह 9 बजे के बाद से छात्रों की भीड़ जुटनी शुरू हुई है।

18 Sept 202611:21:51 AM

DUSU Live Voting Updates: छात्रों में उत्साह, श्यामलाल कॉलेज के बाहर जमकर प्रचार

blog images

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव के दौरान शुक्रवार सुबह से ही छात्रों में उत्साह देखने को मिला। उत्तर-पूर्वी दिल्ली स्थित श्यामलाल कॉलेज के बाहर बड़ी संख्या में छात्र प्रचार में जुटे नजर आए। छात्र हाथों में प्रचार सामग्री लेकर अपने प्रत्याशियों के समर्थन में माहौल बनाते दिखे। कॉलेज के बाहर छात्रों की भीड़ और प्रचार के दौरान पर्चे उड़ाते छात्रों के बीच दिखी चुनावी सरगर्मी।

18 Sept 202611:18:23 AM

DUSU Election 2026: शाहदरा स्थित श्यामलाल कॉलेज के बाहर भीड़

blog images

पूर्वी दिल्ली शाहदरा स्थित श्यामलाल कॉलेज के बाहर वोटिंग के आए छात्रों की भीड़ लगी है। वहीं हाईकोर्ट की सख्ती के बाद भी डूसू चुनाव के दौरान शाहदरा के श्यामलाल लाल कॉलेज के बाहर सड़क पर पैंफलेट्स फैले हैं। दूसरी तरफ सड़क पर उम्मीदवारों के समर्थक भी जमा हो गए हैं।

18 Sept 202611:10:08 AM

अरबिंदो कॉलेज में नौ बजे के बाद पहुंचने शुरू हुए मतदाता

blog images

दक्षिणी दिल्ली के कॉलेजों में दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव (डूसू) को लेकर मतदान प्रक्रिया जारी है। कॉलेजों में मतदाताओं को मार्गदर्शन देने के किए जगह जगह वालंटियर की तैनाती की गई है। कॉलेजों में आईकार्ड देखकर ही प्रवेश दिया जा रहा है। मतदान के लिए लगातार छात्र-छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है। श्री अरबिंदो कॉलेज के मुताबिक सुबह नौ बजे के बाद मतदाताओं के आने की संख्या बढ़ी है। वही भगत सिंह कॉलेज में डेढ़ घंटे में करीब 150 मतदाता मतदान कर चुके हैं।

18 Sept 202611:10:04 AM

धीरे-धीरे बढ़ रही भीड़

blog images

धीरे-धीरे मेट्रो स्टेशन और डीयू की लॉ फैकल्टी के बाहर छात्रों की भीड़ वोट देने के लिए बढ़ रही है।

DUSU Voting (1)

18 Sept 202611:03:39 AM

पिंक बूथ पर भी हो रहे मतदान

blog images

शहीद भगत सिंह कॉलेज में मतदान के लिए बने पिंक बूथ पर मतदान जारी है।

18 Sept 202611:01:52 AM

कॉलेजों में मतदान शुरू, युवाओं में दिखा खासा उत्साह

blog images

डीयू में छात्रसंघ चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों पर विद्यार्थियों में खासा उत्साहित देखने को मिल रहा है। कॉलेजों में सुबह से ही छात्र छात्राओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो चुका है। कॉलेजों में मतदान प्रक्रिया सुचारू रूप से पूरी करने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहीद भगत सिंह कॉलेज में सुबह सभी बूथ पर पहला वोट डालने वाले मतदाताओं को मतदान के बाद प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कॉलेजों में बने सेल्फ बूथों पर मतदान के बाद युवा मतदाताओं ने दोस्तों के साथ फोटो क्लिक करवाइ और इन पलों को कैमरे में कैद किया।

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us