Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • शारदीय नवरात्रि
  • Watch Cricket Matches
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • delhi-ncr
  • new-delhi-city
LIVE BLOG

Ravan Dahan 2026 Live: आईपी एक्सटेंशन पहुंचे पीएम मोदी, देशवासियों को दी विजयादशमी की शुभकामनाएं

PM Modi, Dussehra Live Updates: आज दिल्ली-एनसीआर समेत पूरे देश में दशहरा धूमधाम से मनाया जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर में रावण दहन को लेकर अलग ही क्रेज है क्योंकि कहीं पीएम मोदी रावण दहन कार्यक्रम में शामिल हो रहे हैं तो कहीं कॉकरोच का पुतला भी जलाया जाएगा।

By Pooja Tripathi Tue, 20 Oct 2026 06:34 PM (IST)
आईपी एक्सटेंशन पर सुरक्षा चाकचौबंद। जागरण

आईपी एक्सटेंशन पर सुरक्षा चाकचौबंद। जागरण

दिल्ली-एनसीआर में रावण दहन की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। पीएम मोदी इस बार आईपी एक्सटेंशन पहुंचकर रावण दहन के कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं। वहीं दिल्ली के पीतमपुरा में रावण कुंभकर्ण और मेघनाद के साथ 30 फीट के कॉकरोच का भी पुतला जलाया जाएगा। यहां पढ़ें दिल्ली-एनसीआर के प्रमुख रावण दहन कार्यक्रम के हर अपडेट...

20 Oct 20266:35:55 PM

20 Oct 20266:35:57 PM

आज हर घर में राम हैं- पीएम मोदी

पीएम ने अपने संबोधन में कहा- आज हर घर में राम हैं। हमारे लिए ये केवल त्योहार नहीं भारत को प्राण ऊर्जा है। आज जब देश का जन जन अधर्म पर धर्म की जय का उद्घोष कर रहा है। सिया वर राम चंद्र की जय के जयघोष लगवाये। कहा कि हम हजारों वर्षों से प्रभु राम को पूजते आ रहे हैं। ये इसलिए नहीं कि उन्होंने रावण को मारा, बल्कि ये इसलिए है क्योंकि उन्होंने हमें ऐसे आदर्श दिए, जो मानवता के लिए अतुल्य हैं।

20 Oct 20266:34:03 PM

Vijayadashami 2026 Live: सियावर रामचंद्र की जय के लगे जयकारे

blog images

पीएम मोदी ने देशवासियों को आईपी एक्सटेंशन के रामलीला मंच से विजयादशमी की बधाई दी और प्रभु राम के जयकारे लगाए।

20 Oct 20266:29:48 PM

Ravan Dahan Live Updates: पहली बार यमुनापार की रामलीला में पहुंचे पीएम

blog images

पहली बार देश के प्रधानमंत्री यमुनापार की रामलीला में आए हैं। उन्होंने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। पिछले साल इसी रामलीला में आने थे पीएम, लेकिन अधिक वर्षा की वजह से आ नहीं सके थे।

20 Oct 20266:25:53 PM

Ravan Dahan 2026: राष्ट्रपति ने किया रावण दहन

द्वारका में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया रावण दहन।

#WATCH | Delhi: President Droupadi Murmu arrives to attend the Dussehra celebrations at the Shri Ram Leela Committee ground in Dwarka Sector 10. Chief Minister Rekha Gupta also present. https://t.co/fdOX0kev6l

— ANI (@ANI) October 20, 2026
20 Oct 20266:21:21 PM

Ravan Dahan Live Updates: 6.30 बजे पहुंचेंगे पीएम मोदी

आईपी एक्सटेंशन स्थित लीला में 6:30 बजे तक आएंगे पीएम नरेन्द्र मोदी।

20 Oct 20266:06:09 PM

Dussehra 2026 Live: सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था पर जोर

कार्यक्रम को सुरक्षित बनाने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्धसैनिक बलों के दो हजार से अधिक जवान तैनात हैं। सुरक्षा के साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर भी जोर दिया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने और वाहनों की आवाजाही व्यवस्थित रखने के लिए पुलिसकर्मियों की अलग-अलग स्थानों पर तैनाती की गई है। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए दमकल की गाड़ियां और एंबुलेंस भी तैयार हैं।

20 Oct 20265:55:29 PM

Ravan Dahan Live Updates: सीबीडी ग्राउंड में भी खड़ा कॉकरोच का पुतला

blog images

पूर्वी दिल्ली के सीबीडी ग्राउंड में आयोजित श्री बालाजी रामलीला में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों के साथ खड़ा कॉकरोच का पुतला, यहां भी पीतमपुरा की तरह कॉकरोच का पुतला जलाया जाएगा।

20 Oct 20265:51:09 PM

Dussehra 2026 Live: दो हजार से अधिक जवान तैनात

blog images

प्रधानमंत्री की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने वाले विशेष सुरक्षा समूह (एसपीजी) ने दो दिन पहले ही कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा की कमान संभाल ली थी। रामलीला में सोमवार को भी सुरक्षा जांच बढ़ा दी गई और शाम सात बजे के बाद ही लोगों को रामलीला देखने के लिए प्रवेश दिया गया। आज भी प्रवेश द्वारों पर लोगों की तलाशी और प्रवेश पत्रों की जांच की जा रही है। किसी भी संदिग्ध गतिविधि से निपटने के लिए बम निरोधक दस्ता, श्वान दस्ता, त्वरित प्रतिक्रिया दल तैनात हैं। दशहरा मेले में सुरक्षा को देखते हुए जब तक पीएम रहेंगे, झूले बंद रहेंगे।

20 Oct 20265:46:43 PM

Dussehra 2026 Live: कॉकरोच के पुतले को देखने पहुंची भीड़

blog images

पीतमपुरा स्थित नेताजी सुभाष प्लेस के डीडीए ग्राउंड में श्री केशव रामलीला कमेटी की ओर से आज शाम रावण, मेघनाद व कुंभकर्ण के साथ काकारोच के पुतले का दहन होगा। कॉकरोच का पुतला दहन कर समाज से सामाजिक बुराई को अंत करने का संदेश दिया जाएगा। कॉकरोच के पुतले को देखने के लिए दर्शकों की भीड़ पहुंच रही है। मंगलवार को सायं पांच बजे तक किसी को मैदान में एंट्री नहीं दी गई। खास बात यह रही कि कॉकरोच के पुतले की सुरक्षा के लिए अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया गया है।

20 Oct 20265:43:39 PM

Ravan Dahan Live Updates: मोदीनगर में महर्षि दयानंद मैदान जुट रही भीड़

blog images

मोदीनगर के गोविंदपुरी महर्षि दयानंद मैदान में खड़े रावण, मेघनाथ व कुंभकरण के पुतले लगे हैं। यहां लोग बड़ी संख्या में रावण दहन देखने के लिए जुट रहे हैं।

20 Oct 20265:40:04 PM

Vijayadashami 2026 Live: शिप्रा सनसिटी का नजारा

blog images

शिप्रा सनसिटी रॉयल टावर मंदिर के मैदान में खड़े रावण, कुंभकरण एवं मेघनाद के पुतले। 

20 Oct 20265:34:00 PM

Dussehra 2026: नकली दवाई रूपी रावण का जलेगा पुतला

blog images

आईपी एक्सटेंशन स्थित डीडीए ग्राउंड में श्री रामलीला कमेटी इन्द्रप्रस्थ की ओर से विजयादशमी पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज रावण दहन करेंगे। इस बार ‘आज का रावण’ के माध्यम से नकली दवाइयों के कारोबार और अधिकतम खुदरा मूल्य (एमआरपी) के नाम पर उपभोक्ताओं से की जाने वाली लूट को सामाजिक बुराई के रूप में दर्शाया गया है। इसके जरिये लोगों को इन बुराइयों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया जाएगा।

20 Oct 20265:27:28 PM

नोएडा सेक्टर-21 में भी पहुंच रहे दर्शक

blog images

नोएडा सेक्टर 21-ए नोएडा स्टेडियम में भी रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला लगा है और यहां भी लोगों का आना जारी है।

20 Oct 20265:19:47 PM

नोएडा सेक्टर-46 में भी जुटने लगी भीड़

blog images

नोएडा सेक्टर 46 में लगा रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद का पुतला।

20 Oct 20265:18:38 PM

घड़ी और चाबी पर भी है प्रतिबंध

blog images

पूर्वी दिल्ली दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन स्थित रामलीला में पीएम नरेंद्र मोदी आज रावण के पुतले का दहन करेंगे। इसके चलते दर्शकों की लंबी लाइन लगी है। सुरक्षा इतनी दुरुस्त है कि घड़ी व चाबी भी प्रतिबन्धित है।

20 Oct 20265:15:37 PM

पीएम के आगमन को लेकर सुरक्षा सख्त

blog images

आईपी एक्सटेंशन की इंद्रप्रस्थ रामलीला में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। रामलीला स्थल के आसपास  सुरक्षा बलों की तैनाती के साथ यातायात पुलिस भी मुस्तैद है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर दंगा नियंत्रण वाहन भी तैनात किए गए हैं।

WhatsApp Image 2026-10-20 at 15.34.33

WhatsApp Image 2026-10-20 at 15.34.34

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us