विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

DU का सख्त फैसला! अरबिंदो कॉलेज में बाहरी लोगों की एंट्री पर रोक, छात्रों को भी चेतावनी

Published: Thu, 22 Oct 2026 12:09 PM (IST)

दिल्ली विश्वविद्यालय के श्री अरबिंदो कॉलेज (सांध्य) ने परिसर में सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों के ...और पढ़ें

डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज। सोशल मीडिया

डीयू के श्री अरबिंदो कॉलेज। सोशल मीडिया

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। परिसर में सुरक्षा और अनुशासन को लेकर दिल्ली विश्वविद्यालय (DU) के श्री अरबिंदो कॉलेज (सांध्य) प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है।

अब बिना पूर्व अनुमति बाहरी लोगों को कॉलेज में प्रवेश नहीं मिलेगा। बाहरी व्यक्ति को बुलाने या उसके प्रवेश में मदद करने वाले विद्यार्थियों पर भी अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी। प्रशासन ने इस संबंध में नोटिस जारी कर निर्देश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं।

यह कदम उठाया गया

बाहरी लोगों के अनधिकृत प्रवेश की शिकायतों के बाद यह कदम उठाया गया है। नोटिस के अनुसार, कुछ बाहरी व्यक्ति बिना अनुमति परिसर में दाखिल हो रहे हैं। इससे विद्यार्थियों और कर्मचारियों की सुरक्षा और अनुशासन बनाए रखने में चुनौती पैदा हो सकती है।

प्रवेश नियमों का सख्ती से पालन

कॉलेज की संपत्ति की सुरक्षा को देखते हुए प्रवेश नियमों का सख्ती से पालन कराया जाएगा। प्रशासन ने विद्यार्थियों को निर्देश दिया है कि वे किसी भी अनधिकृत व्यक्ति को परिसर में न बुलाएं, न अपने साथ लाएं और न ही किसी अन्य तरीके से उसके प्रवेश में मदद करें।

यह भी पढ़ें- दिल्ली विश्वविद्यालय में बड़े बदलाव की तैयारी, मिलेगा विदेश जाने का मौका; कई नए कोर्स भी होंगे शुरू