डेढ़ किलो गांजा बरामद
जासं, पश्चिमी दिल्ली : उत्तम नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान से डेढ़ किलो गांजा बराम
By JagranEdited By: Published: Tue, 12 Dec 2017 08:42 PM (IST)Updated: Tue, 12 Dec 2017 08:42 PM (IST)
जासं, पश्चिमी दिल्ली : उत्तम नगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर एक मकान से डेढ़ किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक सूत्रों से सूचना मिली कि उत्तम नगर में पिलर नंबर 701 के आसपास नशीले पदार्थ की सरेआम बिक्री का कारोबार हो रहा है। सोमवार को रात करीब आठ बजे पुलिस टीम ने ओम विहार स्थित एक घर पर छापेमारी की, लेकिन घर में रहने वाली महिला मौके से फरार होने में कामयाब हो गई। पुलिस को घर से एक तराजू और डेढ़ किलो गांजे के 50-50 ग्राम वाले पैकेट बरामद हुए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें