DJB टेंडर घोटाला: पूर्व CEO उदित प्रकाश और नागेंद्र 2 दिन की रिमांड पर; हवाल मामले में ACB करेगी पूछताछ
दिल्ली जल बोर्ड भ्रष्टाचार मामले में पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय और नागेंद्र यादव को दो दिन की पुलिस हिरासत ...और पढ़ें

DJB टेंडर घोटाले में पूर्व CEO उदित प्रकाश और नागेंद्र 2 दिन की रिमांड पर। फोटो: सांकेतिक
HighLights
पूर्व सीईओ उदित प्रकाश राय पुलिस हिरासत में
नागेंद्र यादव को भी दो दिन की हिरासत मिली
मामला टेंडर अनियमितताओं और हवाला लेनदेन का
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली जल बोर्ड (डीजेबी) में भ्रष्टाचार और टेंडर में अनियमितताओं से जुड़े मामले में अदालत ने शनिवार को बोर्ड के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) उदित प्रकाश राय और नागेंद्र यादव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया।
विशेष न्यायाधीश दिग्विनय सिंह ने भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) की ओर से दाखिल हिरासत की मांग वाली याचिका को मंजूर किया। सुनवाई के दौरान एसीबी ने अदालत को बताया कि मामले से जुड़े हवाला लेनदेन के संबंध में दोनों आरोपितों से पूछताछ जरूरी है।
जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि दोनों जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं। वहीं, आरोपितों की ओर से पेश अधिवक्ता ने पुलिस हिरासत की मांग का विरोध किया।
इस मामले में अदालत ने 19 अगस्त को पूर्व दिल्ली मंत्री सत्येंद्र जैन समेत पांच आरोपितों को तीन सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसी दिन डीजेबी के पूर्व संविदा सलाहकार अंकित श्रीवास्तव को दो दिन की पुलिस हिरासत में भेजा गया था। बाद में अंकित श्रीवास्तव को भी न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। मामले में राजा कुमार कुर्रा और पंकज वर्मा भी आरोपित हैं।
टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी का आरोप
मामला डीजेबी की ओर से यूरोटेक एनवायरनमेंटल प्राइवेट लिमिटेड को दिए गए एक टेंडर से जुड़ा है। यह टेंडर उस समय दिया गया था, जब सत्येंद्र जैन दिल्ली के जल मंत्री थे।
आरोप है कि सीवेज ट्रीटमेंट प्लांटों के विस्तार और उन्नयन से संबंधित टेंडर प्रक्रिया में बड़े पैमाने पर अनियमितताएं की गईं। मामले में टेंडर की शर्तों में हेरफेर, प्रक्रिया को प्रभावित करने और आपराधिक साजिश के आरोप लगाए गए हैं।
