दिव्यांगों को दी गई मोटर चालित ट्राइसाइकिल
यमुना विहार स्थित उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के कार्यालय पर दिव्यांगों को मोटर चालित ट्राईसाइकिल दी गई। शारीरिक रूप से
जासं, पूर्वी दिल्ली : यमुना विहार स्थित उत्तरी पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी के कार्यालय पर दिव्यांगों को मोटर चालित ट्राइसाइकिल दी गई। शारीरिक रूप से 80 फीसद से अधिक दिव्यांगों को ही यह ट्राइसाइकिल दी गई। जोन चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने दिव्यांगों को ट्राईसाइकिल वितरित की।
प्रमोद गुप्ता ने कहा कि जन समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर आने वाले क्षेत्रीय लोगों में कुछ दिव्यांगों ने आवागमन को सुगम बनाने के लिए ट्राइ साइकिल की मांग की थी, जिसकी जांच पड़ताल करने के बाद उन्हें ट्राई साइकिल दी गई। आने वाले दिनों में सामाजिक न्याय मंत्रालय के सहयोग से वरिष्ठ नागरिकों को उनके जीवन सहयोगी वस्तुएं कान की मशीन, चश्मा, टॉर्च व घड़ी वितरित की जाएंगी। इस मौके पर मीडिया विभाग के प्रदेश सह प्रमुख आनंद त्रिवेदी, अंबिकेश पांडे, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मणि बंसल, दाताराम बैसला सहित कई लोग मौजूद रहे।