Move to Jagran APP

दिल्ली जल बोर्ड घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

फोटो 25पीकेटी 11 जागरण संवाददाता बाहरी दिल्ली दिल्ली जल बोर्ड में 26 हजार करा

By JagranEdited By: Published: Mon, 25 Jan 2021 05:46 PM (IST)Updated: Mon, 25 Jan 2021 05:46 PM (IST)
दिल्ली जल बोर्ड घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन
दिल्ली जल बोर्ड घोटाले के खिलाफ विरोध प्रदर्शन

फोटो 25पीकेटी 11 जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : दिल्ली जल बोर्ड में 26 हजार करोड़ के घोटाले मामले को लेकर सोमवार को जगह जगह विरोध प्रदर्शन किये गए। इसके तहत बाहरी दिल्ली में भी कई क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय लोगों ने विरोध जताया। इसे लेकर सरस्वती विहार में भाजपा जिला केशवपुरम द्वारा प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने सरकार से इसका जवाब मांगा और घोटाले में लिप्त लोगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान क्षेत्र के निगम पार्षद नीरज गुप्ता, भाजपा जिला मंत्री हेमंत आहूजा, मंडल अध्यक्ष नीरज गर्ग, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता व अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष योगिता सिंह, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष शिखा भारद्वाज ने भी प्रदर्शन में शामिल होकर विरोध के नारे लगाए।

loksabha election banner

वहीं दूसरी ओर नरेला विधानसभा क्षेत्र में भाजपा नरेला मंडल की ओर से प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विनोद सहरावत ने कहा कि दिल्ली सरकार ने जल बोर्ड में अनधिकृत कालोनियों में पानी की लाइन डालने के नाम पर लोन दिया जबकि कालोनी में काम हुआ ही नहीं। और लोन के नाम पर 26 हजार करोड़ रुपये का घोटाला किया। इससे सीधे सीधे दिल्ली के मुख्यमंत्री समेत सभी जलबोर्ड से जुड़े सभी वरिष्ठ आप नेताओं पर जनता के पैसे गबन करने का आरोप लगता है। प्रदर्शन के दौरान मंडल अध्यक्ष अशोक अमरोही, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री संजय मान, ओबीसी मोर्चा जिला प्रभारी राजकरण खत्री, मण्डल प्रभारी नरेश मोदी, मंडल महामंत्री योगेश शर्मा, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष विनोद कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.