पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए करेंगे अनिश्चितकालीन आंदोलन: अर¨वद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने शनिवार को सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र के सुंदरनगरी के कबूतर चौक पर क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इसके अलावा खुरेजी और ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में सीवरलाइन बदलने की आधारशिला रखी। सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में 2.70 करोड़ रुपये की लागत से सभी मुख्य रोड व जगतपुर विस्तार की 16 गलियां और नालियां बनाई जाएंगी। इनका निर्माण कार्य छह महीने के अंदर पूरा हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कारण दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए उन्होंने एक मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के उत्तर-पूर्वी लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय उपस्थित रहे।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली: मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने शनिवार को सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र के सुंदरनगरी के कबूतर चौक पर क्षेत्र की अनधिकृत कॉलोनियों में होने वाले विकास कार्यो का शिलान्यास किया। इसके अलावा खुरेजी और ईस्ट लक्ष्मी मार्केट में सीवरलाइन बदलने की आधारशिला रखी। सीमापुरी विधानसभा क्षेत्र में 2.70 करोड़ रुपये की लागत से सभी मुख्य रोड व जगतपुर विस्तार की 16 गलियां और नालियां बनाई जाएंगी। इनका निर्माण कार्य छह महीने के अंदर पूरा हो जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार के कारण दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा नहीं मिल पा रहा है। इसके लिए उन्होंने एक मार्च से अनिश्चितकालीन आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर आम आदमी पार्टी के उत्तर-पूर्वी लोकसभा प्रभारी दिलीप पांडेय उपस्थित रहे।
इस मौके पर मुख्यमंत्री अर¨वद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 15 साल तक लगातार कांग्रेस का राज रहा, लेकिन कच्ची कॉलोनियों में सड़कें तो दूर, नालों की मरम्मत का काम भी समय पर नहीं हो पाया, लेकिन अब इस क्षेत्र में विकास कार्य शुरू हो गए हैं। उन्होंने कहा कि इस विधानसभा क्षेत्र से ही आम आदमी पार्टी की नींव रख गई थी। पहली जनसभा भी यहीं हुई थी। आम आदमी पार्टी की सरकार ने विकास के क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित किया है, लेकिन केंद्र सरकार कामों में रोड़ा अटकाती रहती है।
उत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र के प्रभारी दिलीप पांडेय ने कहा कि चार साल पहले हमारी पार्टी ने दिल्ली की तस्वीर को बदलने का संकल्प लिया था। उसके अनुसार, बिजली का बिल बढ़ने नहीं दिया, घर-घर पीने का पानी पहुंचाया। शिक्षा व स्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के विकास की रफ्तार और तेज होती, अगर उपराज्यपाल हमारा साथ देते।
वहीं खुरेजी व वेस्ट लक्ष्मी नगर मार्केट में सीवर लाइन बदलने के कार्य का शुभारंभ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि वर्तमान में दिल्ली के अलग-अलग इलाकों में दस हजार गलियां बन रही हैं। आम आदमी पार्टी ने चार साल में इतना काम कर दिया, जितना 70 साल में कोई सरकार नहीं कर पाई। दिल्ली वालों को पूरी दुनिया में सबसे सस्ती बिजली मिल रही है। उन्होंने कहा कि अगर दिल्ली पूर्ण राज्य बन गया तो महिलाओं को सुरक्षा मिलेगी, लोगों को रोजगार मिलेगा, सी¨लग बंद कर दी जाएगी, सभी कच्चे कर्मचारियों को पक्का कर दिया जाएगा, कानून व्यवस्था सुधरेगी और दिल्ली साफ सुथरी हो जाएगी। दिल्ली में नए कॉलेजों का निर्माण किया जाएगा, जिसमें 50 प्रतिशत अंक लाने वाले बच्चे भी पढ़ सकेंगे।