कटआउट: डी-सीलिग की प्रक्रिया हुई तेज: योगेश वर्मा
केशवपुरम क्षेत्र में सील हुई संपत्तियों को डि-सील करने की प्रक्रिया हुई शुरू- नेता सदन श्री योगेश वर्मा उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन श्री योगेश वर्मा ने आज बताया कि उत्तरी दिल्ली नगर निगम नें केशवपुरम क्षेत्र में सील हुई 376 संपत्तियों को डि-सील करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने स्वयं संपत्तियों को डि-सील करने की इस प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि काफी समय से जो संपत्तिया सील पड़ी हुई थी उनको राहत मिलेगी। नेता सदन ने कहा कि रिहायशी संपत्ति को डि-सील करने से पहले निगम के अधिकारी पूरी प्रक्रिया का पालन कर रहे है। उन्होंने बताया कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में निगरानी समिति के निर्देशानुसार गलत सील हुई रिहायशी संपत्तियों को डि-सील करने की प्रक्रिया शुरू होने से नागरिकों को काफी राहत मिली है।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम में नेता सदन योगेश वर्मा ने बताया कि निगम ने विभिन्न जोन में सील हुई संपत्तियों की डी-सीलिग की कार्रवाई तेज कर दी है। इसी कड़ी में जहां केशवपुरम जोन में 376 संपत्तियों को डी-सील किया जा रहा तो वहीं सिविल लाइंस जोन में 145 संपत्तियों को डी-सील कर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि जो भी संपत्ति मॉनिटरिग कमेटी के आदेश पर सील हुई थी, उसे डी-सील (सील खोलने ) के आदेश निगम अधिकारियों को दिए गए हैं। रिहायशी इलाकों में मॉनिटरिग कमेटी ने इन संपत्तियों को गलत तरीके से सील किया था।
वर्मा ने बताया कि आज उन्होंने स्वयं संपत्तियों को डी-सील करने की इस प्रक्रिया में भाग लिया। उन्होंने कहा कि काफी समय से जो संपत्तियां सील पड़ी हुई थीं, उनको राहत मिलेगी। नेता सदन ने कहा कि रिहायशी संपत्ति को डी-सील करने से पहले निगम के अधिकारी पूरी प्रक्रिया का पालन कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इन संपत्तियों को डी-सील किए जाने से नागरिक काफी राहत महसूस कर रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से भी अपील की है कि वह निगम द्वारा तय किए गए नियमों का पालन करें। निगम ने ईज ऑफ डूईग बिजनेस के तहत भवन निर्माण और नक्शा पास करने की प्रक्रिया को काफी सरल कर दिया है।