DEL-NCR : फिर से शुरू हो सकता है झमाझम बारिश का सिलसिला
आज तापमान 30 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में पारा बढ़ रहा है। विभाग का अनुमान है कि कल से फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
नई दिल्ली। आज तापमान 30 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी में पारा बढ़ रहा है। विभाग का अनुमान है कि कल से फिर बारिश का दौर शुरू हो सकता है।
राजधानी में पिछले दो दिन बारिश थमने के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि गुरुवार को फिर से बारिश शुरू हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली में कम दबाव का क्षेत्र बनने के कारण और मानसून मे सक्रियता के कारण ऐसा होने की संभावना है।
मौसम विभाग का कहना है राजधानी में यह क्रम एक बार फिर से एक सप्ताह के लिए शुरू हो सकता है। हालांकि रविवार से राजधानी में बारिश थमी है और बुधवार तक थमने के आसार हैं।
इस बीच बुधवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में बढोतरी दर्ज की गई। राजधानी में आद्रता का स्तर अधिकतम 89 फीसद तथा न्यूनतम 59 फीसद दर्ज किया गया।
मौसम विभाग का कहना है कि गुरुवार से बारिश शुरू होने पर तापमान में कमी होने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के बीच हो सकता है।
अगले 24 घंटों के दौरान आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे तथा गरज चमक के साथ बौछारें पड सकती हैं अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना है।