दिल्ली की दीपिका ने बनाया अभिनय का विश्व कीर्तिमान
ग्रीन पार्क की रहने वाली दीपिका चौरसिया ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबे समय तक अभिनय करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 घंटे 33 मिनट तक लगातार अभिनय कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
विवेक त्यागी, दक्षिणी दिल्ली
ग्रीन पार्क की रहने वाली दीपिका चौरसिया ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे लंबे समय तक अभिनय करने का कीर्तिमान स्थापित किया है। 30 घंटे 33 मिनट तक लगातार अभिनय कर उन्होंने यह उपलब्धि हासिल की है।
मूल रूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली 25 वर्षीय दीपिका चौरसिया ने बताया कि शुरुआत से उनका रुझान अभिनय में था। शुरुआती पढ़ाई से लेकर फाइनेंस में एमबीए इंदौर से करने के बाद वह 2015 में दिल्ली आ गई और अभिनय का प्रशिक्षण लिया।
दीपिका ने बताया कि 'भारत का स्वर्णिम इतिहास एवं संस्कृति' विषय पर उन्होंने 15 अगस्त की दोपहर 2:52 बजे से लेकर 16 अगस्त की रात 9:25 बजे तक लगातार 30 घंटे 33 मिनट तक अभिनय किया। इससे पहले इस तरह का कीर्तिमान चेन्नई में बना था, जिसमें एथैयराज कॉलेज फॉर वूमन की छात्राओं ने 28 घंटे 34 मिनट 43 सेकेंड तक सामूहिक रूप से अभिनय किया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के नियमों के मुताबिक हर घंटे पांच मिनट का ब्रेक मिलता है, लेकिन दीपिका ने सिर्फ सात बार ही यह ब्रेक लिया।
दीपिका ने बताती हैं 'अभिनय के दौरान आखिरी ढाई घंटा काफी मुश्किल भरा रहा, लेकिन सामने बैठे मम्मी-पापा से मुझे ऊर्जा मिल रही थी। उन्हीं के आशीर्वाद की बदौलत यह संभव हो सका।' दीपिका ने बताया कि अभिनय के दौरान उन्होंने जितने भी ब्रेक लिए उनमें कॉफी और जूस पिया। इसके अलावा बार एक रोटी खाई थी।
लोकल को बनाना चाहती हैं ग्लोबल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से प्रभावित दीपिका चौरसिया लोकल को ग्लोबल बनाना चाहती हैं। वह कहती 'हमारे देश में कपड़े, जूतों से लेकर हर एक सामान के ब्रांड उपलब्ध हैं, लेकिन ज्यादातर युवा विदेशी ब्रांड की तरफ भागते हैं। यह पूरी तरह गलत है।'