दिल्ली-NCR में बदला मौसम का मिजाज, तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी; IMD का यलो अलर्ट
दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं और हल्की बारिश से गर्मी से राहत मिली। गाजियाबाद, नोएडा, ...और पढ़ें
HighLights
दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं और बूंदाबांदी से मौसम सुहावना
पश्चिमी विक्षोभ के कारण तापमान में गिरावट, गर्मी से मिली राहत
अगले दो दिनों तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान जारी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। सुबह से तेज हवाएं चलने के साथ कई इलाकों में बूंदाबांदी हो रही है, जिससे मौसम सुहावना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली।
राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों के साथ-साथ गाजियाबाद, नोएडा, गुरुग्राम, दादरी और बुलंदशहर के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहे और कुछ जगहों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। मौसम में बदलाव को लेकर आईएमडी ने यलो अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ के कारण बदला मौसम
मौसम विभाग के अनुसार यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के सक्रिय होने के कारण हुआ है। इसके प्रभाव से दिल्ली-एनसीआर में तेज हवाओं के साथ हल्की से तेज बारिश की स्थिति बन रही है।
-1773922803592.jpeg)
मौसम विभाग का कहना है कि हवाओं की रफ्तार कई स्थानों पर 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती है। इस कारण लोगों को खुले स्थानों से दूर रहने और मौसम की स्थिति पर नजर रखने की सलाह दी गई है।

पूर्वानुमान के मुताबिक अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में आसमान में बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या बूंदाबांदी के दौर जारी रह सकते हैं। इस बदलाव से तापमान में भी गिरावट आने की संभावना है और गर्मी से अस्थायी राहत मिलेगी।
