विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

मार्च में ‘मिनी विंटर’: दिल्ली-NCR में 9 दिन में 15°C तक गिरा तापमान, हवा भी हुई साफ-सुथरी

Published: Sat, 21 Mar 2026 07:45 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में मार्च में अचानक मौसम बदला, जहां गर्मी बढ़ने की उम्मीद थी, वहीं बारिश और कोहरे ने तापमान गिरा ...और पढ़ें

HighLights

  1. दिल्ली-NCR में मार्च में अचानक मौसम बदला, तापमान गिरा।

  2. शुक्रवार पिछले छह वर्षों का सबसे ठंडा मार्च दिन रहा।

  3. बारिश से दिल्ली का AQI सुधरकर संतोषजनक हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली-NCR के कई इलाकों में शनिवार की सुबह मौसम ने अचानक ऐसी करवट ली कि लोग हैरान रह गए। एक तरफ मार्च में जहां गर्मी का पारा बढ़ता है, तो दूसरी तरफ गुरुवार से उसके उलट बारिश होने लगी है और देखते ही देखते दिल्ली समेत एनसीआर NCR का पूरा इलाका घने कोहरे की चादर में लिपट गया।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 07.45.56

दिल्ली-एनसीआर के मौसम Delhi Weather की बात करें तो शनिवार को तापमान 15 डिग्री दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री के आसपास रहने का अनुमान है

आने वाले सप्ताह  मौसम पूर्वानुमान Weekly Weather Forecast में आने वाले 6 दिनों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 30 से 36 डिग्री तक रहने का अनुमान है।

वहीं ईद के दिन दिल्ली का जामा मस्जिद कोहरे की चादर से ढका रहा। घने कोहरे के बीच ईद के अवसर पर जामा मस्जिद में नमाज अदा करने के भीड़ इकट्ठा हुई।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 06.29.47

पिछले तीन दिनों से तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने से राजधानी के तापमान में गिरावट आई है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान गिरकर 21.7 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। इससे पहले सबसे कम तापमान आठ मार्च, 2020 को 21.2 डिग्री दर्ज हुआ था।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 07.02.31

इस तरह से शुक्रवार पिछले छह वर्षों में मार्च का सबसे ठंडा दिन रहा। वर्षा से दिल्ली की हवा भी साफ हो गई है। लगभग पांच माह बाद वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) संतोषजनक रहा है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन वर्षा का पूर्वानुमान नहीं है।

फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में छाया घना कोहरा

तीन दिन से हो रही वर्षा के बाद फरीदाबाद के ग्रामीण क्षेत्र में जबरदस्त कोहरा छाया हुआ है। कोहरा को देखकर जनवरी और दिसंबर जैसा महीना लग रहा है। इस कोहरा से फसलों को कोई फायदा नहीं है, बल्कि इससे नुकसान है। बरसात से जो फसल भीगी हुई है वह सुख नहीं पाएगी।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 08.02.05

अभी जिन खेतों में लावणी शुरू हो गई थी उनमें दोबारा काम शुरू होने में मौसम साफ होने के बाद तीन से चार दिन का समय लगेगा। मौसम को देखकर किसानों की चिंता अभी भी बनी हुई है। क्योंकि कोहरा भी वर्षा का ही रूप है।

मौसम विभाग के अनुसार 22 मार्च तक मौसम खराब रहने की सूचना है। मौसम जब साफ हो जाएगा तो ही किसने की चिंता दूर होगी।

नोएडा में कोहरे से घटी विजिबिलिटी

नोएडा में भी मौसम ने अचानक करवट ली है। मध्य मार्च में जनवरी जैसा घना कोहरा छा गया, जिसने लोगों को ठंडक का अहसास कराया। शनिवार सुबह दृश्यता बेहद कम रही, कई जगहों पर 10 मीटर से भी नीचे पहुंच गई।

सड़कों पर वाहन चालकों को हेडलाइट्स और फाग लाइट जलाकर चलना पड़ा। पिछले कुछ दिनों में हुई बारिश और बादलों के कारण तापमान में गिरावट आई। जहां मार्च में सामान्यतः गर्मी बढ़ने लगती है, वहां अब सुबह-शाम ठंड महसूस हो रही है।

पश्चिमी विक्षोभ से बदली स्थिति

दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में भी यही स्थिति है, जहां बारिश के बाद घना कोहरा छाया रहा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, यह असामान्य परिस्थिति पश्चिमी विक्षोभ और पूर्वी हवाओं के प्रभाव से उत्पन्न हुई है, जिसने मार्च में सर्दियों जैसा माहौल पैदा कर दिया। इस कोहरे से यातायात प्रभावित हुआ।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 09.35.10

कई प्रमुख सड़कों पर धीमी गति से वाहन चलाए गए, जबकि नौकरीपेशा कार्यालयों में देर से पहुंचे। किसानों और बागवानों को भी फसलों पर नमी के कारण लाभ हुआ, लेकिन अचानक ठंड से कुछ जगहों पर फसलों को नुकसान की आशंका जताई जा रही है।

शहरवासियों ने इस अप्रत्याशित ठंडक का स्वागत किया। कई लोग इसे गर्मी से राहत बताते हुए कह रहे हैं कि प्रकृति ने मार्च में ही सर्दियों की याद दिला दी। हालांकि, मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अगले कुछ दिनों में तापमान फिर बढ़ सकता है, लेकिन फिलहाल कोहरा और हल्की ठंड बनी रहेगी।

यह घटना जलवायु परिवर्तन के प्रभावों के कारण मौसम के पैटर्न में अनियमितता बढ़ रही है। शहर के लोग मौसम की इस अनोखी करवट का आनंद ले रहे हैं, वहीं बीमार होने की चिंता भी सताने लगी हैं।

पूरे दिन छाए रहे बादल

लगातार तीसरे दिन दिल्ली में शुक्रवार सुबह तेज हवा के साथ हल्की वर्षा हुई। पूरे दिन बादल छाए रहे। बीच-बीच में तेज हवा भी चलती रही। इससे बृहस्पतिवार की तुलना में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई।

बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 17.6 डिग्री सेल्सियस था यह शुक्रवार को कम होकर 16 डिग्री सेल्सियस रहा।

WhatsApp Image 2026-03-21 at 07.45.56 (1)

वहीं, अधिकतम तापमान बृहस्पतिवार के 26.8 डिग्री सेल्सियस की तुलना में 21.7 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 9.6 डिग्री कम है। यह मार्च 2020 के बाद से सबसे कम है। तीन मार्च, 2019 को न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री दर्ज हुआ।

शहर में दिन के दौरान 7 मिली मीटर वर्षा दर्ज की गई, जिससे इस महीने की औसत वर्षा अब तक 16.2 मिमी हो गई है। इससे पहले मार्च, 2023 में सबसे अधिक वर्षा 50.4 मिमी दर्ज की गई थी।

आंशिक रूप से छाए रहेंगे बादल

वर्षा के कारण हवा की गुणवत्ता में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। दिल्ली का एक्यूआई 93 यानी संतोषजनक श्रेणी में दर्ज हुआ। लगभग पांच महीनों (161 दिनों) बाद दिल्ली के लोगों को इतनी साफ हवा मिली है। इससे पहले नौ अक्टूबर, 2025 को एक्यूआई 99 दर्ज किया गया था।

वहीं, हवा की बात करें तो शनिवार की सुबह दिल्ली-एनसीआर के वायु गुणवत्ता सूचकांक Air Quality Index का स्तर 179 है। यह स्तर Poor श्रेणी में आता है।

यह भी पढ़ें- यूपी में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का कहर: बिजली गिरने से नौ की मौत, मेरठ-आगरा में सुबह छाया कोहरा

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather: मौसम की बदली चाल से ठिठुरा मैदान, बर्फ से ढके पहाड़; 13 डिग्री लुढ़का पारा