विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में ठंड और प्रदूषण की दोहरी मार, 400 के पार पहुंचा AQI; मौसम विभाग का यलो अलर्ट जारी

Published: Sun, 11 Jan 2026 07:52 AM (IST)Updated: Sun, 11 Jan 2026 08:16 AM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड और प्रदूषण का प्रकोप जारी है। हवा की धीमी रफ्तार के कारण दिल्ली का एक्यूआई ...और पढ़ें

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्लीवासियों को प्रदूषित हवा और कड़ाके की ठंड से राहत मिलती नहीं दिख रही। हवा की रफ्तार कम होने से शनिवार को दिल्ली का एक्यूआई 'बहुत खराब' श्रेणी में यानी 300 से ऊपर दर्ज किया गया। दो इलाकों का एक्यूआई 400 से ऊपर यानी 'गंभीर' श्रेणी में रहा।

रविवार सुबह का हाल भी कुछ अच्छा नहीं रहा जहां कई इलाकों में AQI बहुत खराब श्रेणी में रहा।

हवा में पौने तीन गुणा ज्यादा प्रदूषक मौजूद

शनिवार शाम पांच बजे दिल्ली की हवा में पीएम 10 का औसत स्तर 275 और पीएम 2.5 का औसत स्तर 155 माइक्रोग्राम प्रति घन मीटर पर रहा। यानी दिल्ली एनसीआर की हवा में मानकों से लगभग पौने तीन गुना ज्यादा प्रदूषक कण मौजूद हैं।

20260107168L

दिल्ली की हवा में मौजूद प्रदूषण में अभी पूरी तरह से सुधार होने की संभावना नहीं है। दरअसल अभी दिल्ली में हवा की रफ्तार आमतौर पर दस किमी से कम ही रह रही है। इसके चलते प्रदूषक कणों का विसर्जन भी धीमा हो रहा है। वायु गुणवत्ता पूर्व चेतावनी प्रणाली के मुताबिक अगले दो दिनों के बीच भी वायु गुणवत्ता का स्तर बहुत खराब श्रेणी में ही रहने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली की हवा अब भी 'बहुत खराब', फिलहाल सुधार के आसार नहीं; कई इलाकों का AQI 400 के पार

शनिवार को सीजन की सबसे सर्द सुबह

लगातार बढ़ रही ठंड के बीच अब शनिवार की सुबह इस सीजन की सबसे सर्द सुबह रही। मध्यम से घने कोहरे ने भी परेशान किया, जिसकी वजह से आईजीआई एयरपोर्ट पर दृश्यता का स्तर बड़े स्तर पर प्रभावित हुआ। मौसम विभाग ने तापमान में गिरावट को देखते हुए दो दिनों का यलो अलर्ट जारी किया है।

PTI01_08_2026_000019B

इस बीच सर्द हवाओं ने भी दिल्लीवासियों की परीक्षा ली, शनिवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.7 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया है। इस बार सर्दी के मौसम का यह अभी तक का सबसे कम न्यूनतम तापमान है। रविवार सुबह भी राजधानी के ज्यादातर इलाकों में सुबह के समय मध्यम से घना कोहरा भी छाया रहा।

IGI पर दृश्यता कम, अभी बनी रहेगी ठंड

शनिवार को आईजीआई एयरपोर्ट पर सुबह घने कोहरे के चलते दृश्यता का स्तर 50 मीटर तक पहुंच गया। हांलाकि समय के साथ कोहरा थोड़ा कम हुआ और दृश्यता का स्तर सुधरकर 100 मीटर तक पहुंच गया। इस दौरान हवा की गति भी पांच से सात किमी तक रही। इसके चलते घना कोहरा छाया रहा। दिन के ज्यादातर समय में अच्छी धूप होने के चलते अधिकतम तापमान में इजाफा हुआ है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि रविवार को अधिकतम तापमान 16 से 18 और न्यूनतम तापमान तीन से पांच डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। बर्फीली हवाओं के चलते गलन भरी ठंड का एहसास बना रहेगा। हवा की गति पांच से 15 किमी प्रति घंटे तक रह सकती है। सुबह के समय मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है।

दिल्ली-NCR इलाकों का AQI स्तर

इलाका AQI श्रेणी
नेहरू नगर 284 Very Poor
पटपड़गंज 258 Very Poor
ओखला फेज-2 241 Poor
आनंद विहार 239 Poor
पूसा-2 230 Poor
जहांगीरपुरी 225 Poor
वसुंधरा 219 Poor
सेक्टर-116, नोएडा 207 Poor
संजय नगर, गाजियाबाद 192 Moderate
तेरी ग्राम, गुरुग्राम 190 Moderate