विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली वालों को नहीं रूलाएगा प्याज, 35 रुपये की किफायती दर पर बिक्री शुरू

Published: Thu, 27 Aug 2026 07:57 PM (IST)

दिल्ली-एनसीआर में प्याज अब 35 रुपये प्रति किलो की किफायती दर पर मिलेगा, जिसे केंद्र सरकार की एजेंसियां उपलब्ध करा ...और पढ़ें

दिल्ली में 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री शुरू।

दिल्ली में 35 रुपये किलो की दर से प्याज की बिक्री शुरू।

HighLights

  1. प्याज अब दिल्ली-एनसीआर में 35 रुपये प्रति किलो।

  2. केंद्र सरकार की एजेंसियां उपलब्ध करा रही हैं किफायती प्याज।

  3. मोबाइल वैन और 'कांदा एक्सप्रेस' से बिक्री शुरू।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर वालों को प्याज के दाम नहीं रूलाएंगे। दिल्ली में 60 से 70 रुपये प्रति किलो में बिक रहे प्याज को केंद्र सरकार की एजेंसियां किफायती दर 35 रुपये प्रति किलो पर उपलब्ध कराएंगी। फिलहाल यह दिल्ली-एनसीआर के 13 स्थानों पर उपलब्ध है। आने वाले दिनों में यह 40 स्थानों पर मिलने लगेंगे।

बृहस्पतिवार को कृषि भवन परिसर में उपभोक्ता मामलों के विभाग की सचिव निधि खरे ने नेफेड व भारतीय राष्ट्रीय सहकारी उपभोक्ता संघ लिमिटेड (एनसीसीएफ) व भारतीय राष्ट्रीय कृषि सहकारी विपणन संघ (नेफेड) की मोबाइल वैन को झंडी दिखाकर रवाना किया। कृषि भवन में लोगों ने रियायती दर पर प्याज की खरीदारी भी की। पहले दिन करीब 400 किलो प्याज बिका।

देश में प्याज का उत्पादन और उपलब्धता पर्याप्त

इस मौके पर निधि खरे ने दिल्ली समेत देशवासियों को आश्वस्त करते हुए बताया कि देश में प्याज का उत्पादन और उपलब्धता पर्याप्त है। हालांकि, त्योहारों के समय मांग बढ़ने से प्याज की कीमतों में होने वाले उतार-चढ़ाव को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने कीमतों को कम करने के लिए सक्रिय कदम उठाए हैं।

इस बीच, नासिक से चली पहला ‘कांदा एक्सप्रेस’ नई दिल्ली के आदर्श नगर रेलवे स्टेशन पहुंच गई, जिसकी बिक्री रियायती दर पर होगी। आने वाले दिनों में और कांदा एक्सप्रेस दिल्ली पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें- दिल्ली मेट्रो में दिखेगी आजादी के नायकों की झलक, केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिखाई विशेष ट्रेन को हरी झंडी