विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

तेज हवा और बारिश ने राजधानी को भिगोया, आने वाले दिनों में कैसा रहेगा दिल्ली-NCR का मौसम?

Published: Tue, 31 Mar 2026 10:17 PM (IST)Updated: Tue, 31 Mar 2026 10:21 PM (IST)

राजधानी दिल्ली में मंगलवार को दोपहर बाद अचानक मौसम बदला। तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ हल्की वर्षा दर्ज की गई, जिससे अधिकतम तापमान में कमी आई।

कर्तव्य पथ के पास मंगलवार शाम को हुई वर्षा में छाता लिए युवतियां। हरीश कुमार

कर्तव्य पथ के पास मंगलवार शाम को हुई वर्षा में छाता लिए युवतियां। हरीश कुमार


राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। राजधानी के कई हिस्सों में मंगलवार को हल्की वर्षा रिकार्ड की गई। दोपहर बाद घने बादल छाने और बिजली कड़कने के साथ मौसम एकदम से बदल गया। दिन में ही लोग गाड़ियों की लाइट जलाकर चलते हुए देखे गए।

मौसम विभाग ने मंगलवार के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया था। सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में भी कमी दर्ज की गई।

मंगलवार को राजधानी में कई जगहों पर उत्तर पश्चिमी दिशा से 20 से 30 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। कई जगहों पर हवा की गति 41 किमी प्रति घंटा तक दर्ज की गई।

31del_17_31032026_137

मंगलवार को हो रही रिमझिम वर्षा में मंडी हाउस के समीप छाता लेकर जाता साइकिल सवार। चंद्र प्रकाश मिश्र

मौसम विभाग का कहना है कि बृहस्पतिवार को एक उत्तर पश्चिमी भारत में आने वाले पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में फिर बदलाव संभव है। मौसम विभाग ने शुक्रवार और शनिवार को भी राजधानी में गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना जताई है।


मंगलवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 33.7 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 1.1 डिग्री अधिक था। एक दिन पहले यह 35.1 डिग्री रहा था।

न्यूनतम तापमान 19.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस अधिक था। हवा में नमी का स्तर 96 से 36 प्रतिशत दर्ज हुआ। दोपहर ढाई से शाम साढ़े पांच बजे के बीच वर्षा 2.1 मिमी दर्ज की गई।

बुधवार के लिए मौसम विभाग ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जताई है। धूप भी खिली रहेगी। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

उधर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार दिल्ली की वायु गुणवत्ता 171 एक्यूआइ के साथ ''मध्यम'' श्रेणी में रही। वायु गुणवत्ता प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली ने पूर्वानुमान लगाया है कि तीन दिन वायु गुणवत्ता ''मध्यम'' श्रेणी में ही बने रहने की संभावना है।

मंगलवार को दिल्ली के अलग अलग हिस्सों का तापमान (डिग्री से.) और वर्षा (शाम साढ़े पांच बजे तक मिमी में)

मंगलवार को दिल्ली के विभिन्न हिस्सों का तापमान और वर्षा

(डिग्री सेल्सियस में तापमान और शाम साढ़े पांच बजे तक मिमी में वर्षा)

स्थान अधिकतम तापमान (°C) न्यूनतम तापमान (°C) वर्षा (मिमी)
सफदरजंग 33.7 19.4 2.1
पालम 33.2 19.6 2.6
लोधी रोड 33.6 18.0 2.8
रिज 33.9 18.4 2.4
आयानगर 33.8 18.6 2.2
पूसा 32.2 18.3 2.0
मयूर विहार 31.8 19.7 2.0

यह भी पढ़ें: दिल्ली-NCR में 1 अप्रैल से होंगे कई बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर पड़ेगा असर