विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-NCR में शुरू हुई बारिश, दो दिन लगातार बरसेंगे बादल; IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

Published: Mon, 06 Apr 2026 10:01 PM (IST)Updated: Tue, 07 Apr 2026 07:56 AM (IST)

मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार और बुधवार को नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण हल्की बारिश और तेज हवाओं का ...और पढ़ें

नोएडा सेक्टर-62 में बारिश के बीच गुजरते वाहन। फोटो- जागरण

नोएडा सेक्टर-62 में बारिश के बीच गुजरते वाहन। फोटो- जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच एक नए पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते राष्ट्रीय राजधानी समेत एनसीआर के शहरों में मौसम फिर करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार दोनों ही दिनों के लिए तेज हवा के साथ हल्की वर्षा होने का पूर्वानुमान जताया है।

इस बीच मंगलवार सुबह-सुबह दिल्ली-NCR के कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। नोएडा में हल्की बूंदाबांदी से ऑफिस जाने वाले लोग भीगते दिखे तो वहीं फरीदाबाद में भी बूंदाबांदी के बीच बच्चे स्कूल जाते नजर आए। 

Delhi Rain

तेज हवा चलने की संभावना

दोनों दिन न केवल बादल छाए रहेंगे बल्कि 30 से 50 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं के साथ हल्की वर्षा के कई दौर होंगे। मौसम के इस बदलाव से तापमान में भी तीन से पांच डिग्री तक की गिरावट संभावित है। दोनों ही दिन के लिए येलो अलर्ट भी जारी हो चुका है।

इस बीच सोमवार को मौसम का मिश्रित मिजाज देखने को मिला।बादलों की आवाजाही के बीच धूप भी निकली रही। वर्षा कहीं नहीं हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 33.3 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.3 डिग्री कम 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा में नमी का स्तर 80 से 27 प्रतिशत रिकार्ड हुआ।

दूसरी ओर दिल्ली की वायु गुणवत्ता फिलहाल साफ ही चल रही है। साेमवार को राजधानी का एक्यूआइ 135 यानी ''मध्यम'' श्रेणी में दर्ज किया गया। एक दिन पूर्व रविवार को यह 134 और शनिवार को 137 रहा था। यानी हवा लगातार ''मध्यम'' श्रेणी में ही चल रही है और हाल फिलहाल इसमें अधिक बदलाव की संभावना भी नहीं है।

यह भी पढ़ें: डीयू में 12वीं पास युवाओं के लिए शार्ट टर्म सर्टिफिकेट कोर्स की शुरुआत, इंटर्नशिप और प्लेसमेंट का भी मौका