Delhi Weather Update: दिल्लीवासियों को मिली गर्मी से राहत, तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज हुई गिरावट

शनिवार को तेज हवा चलने से पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान में 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। इस वजह से सुबह में हल्की गुलाबी ठंड महसूस की गई। वहीं दोपहर बाद आकाश में आंशिक बादल छाए रहे और अधिकतम तापमान में भी 2.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।