Move to Jagran APP

Cold Wave Alert: मौसम विभाग ने नए साल पर जारी किया शीत लहर का येलो अलर्ट, दिल्ली में अब पडे़गा घना कोहरा

राजधानी में बृहस्पतिवार को पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में अच्छी धूप भी निकली लेकिन पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दोपहर तीन बजे के बाद आकाश में बादल भी छा गए।

By Ranbijay Kumar SinghEdited By: GeetarjunPublished: Thu, 29 Dec 2022 10:55 PM (IST)Updated: Thu, 29 Dec 2022 10:55 PM (IST)
Cold Wave Alert: मौसम विभाग ने नए साल पर जारी किया शीत लहर का येलो अलर्ट, दिल्ली में अब पडे़गा घना कोहरा
दिल्ली में शुक्रवार से फिर शुरू होगा कोहरा, नए वर्ष के पहले दिन चलेगी शीत लहर

नई दिल्ली, राज्य ब्यूरो। राजधानी में बृहस्पतिवार को पिछले दिन के मुकाबले न्यूनतम तापमान 0.7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान में करीब दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। दिन में अच्छी धूप भी निकली लेकिन पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने के कारण दोपहर तीन बजे के बाद आकाश में बादल भी छा गए। इस वजह से अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक पहुंच गया।

loksabha election banner

इसलिए लगातार तीसरे दिन ठंड से राहत रही। सुबह में खास कोहरा नहीं होने से दृश्यता भी अच्छी रही लेकिन शुक्रवार से कोहरे का दौर दोबारा शुरू होगा। हालांकि, अभी दो दिन ठंड से थोड़ी राहत रहेगी। इसके बाद नए वर्ष के पहले दिन से शीत लहर चलेगी और ठिठुरन बढ़ेगी। उस दिन न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। इस वजह से नए वर्ष का जश्न शीत लहर के बीच मनाना पड़ सकता है।

शुक्रवार को होगा घना कोहरा

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। सुबह में घना कोहरा होगा। अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का पूर्वानुमान है। इसके बाद शनिवार को आकाश साफ रहेगा और सुबह में मध्यम स्तर का कोहरा रहने की संभावना है। उस दिन तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है।

एक से 4 जनवरी तक घने कोहरे का अलर्ट

मौसम विभाग ने एक से चार जनवरी तक शीत लहर और घना कोहरा होने का येलो अलर्ट जारी किया है। इस वजह से मौजूदा समय की तुलना में दिल्ली का अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस तक और न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस तक कम हो सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार बृहस्पतिवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 23.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक है। न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य है। अधिकतम आद्रता 97 प्रतिशत व न्यूनतम आद्रता 36 प्रतिशत रहा। एक दिन पहले बुधवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 21.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.3 डिग्री सेल्सियस था।

14 ट्रेनें साढ़े तीन घंटे तक रही विलंब

रेलवे के अनुसार विभिन्न शहरों से खुलने वाली 14 ट्रेनें डेढ़ से साढ़े तीन घंटे की देरी से दिल्ली पहुंचीं। कोहरा बढ़ने पर ट्रेनों का परिचालन ज्यादा प्रभावित हो सकता है।

ये भी पढ़ें- Straw Disposal: प्लांट लगाने को वित्तीय मदद देगा CPCB, दिल्ली सहित इन राज्यों की पराली का होगा निस्तारण

दिल्ली में बेहद खराब श्रेणी में रही हवा की गुणवत्ता

दिल्ली में बृहस्पतिवार को प्रदूषण का स्तर आंशिक रूप से कम हुआ। फिर भी दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली का एयर इंडेक्स 306 दर्ज किया गया जो बेहद खराब श्रेणी में है। एक दिन पहले दिल्ली का एयर इंडेक्स 321 दर्ज किया गया था। फरीदाबाद का एयर इंडेक्स भी बेहद खराब श्रेणी में 310 दर्ज किया गया।

ये भी पढ़ें- CBSE Exam Datesheet 2023: जानिए कब किस Subject का होगा पेपर, कक्षा 10वीं और 12वीं की परीक्षा की जानिए डिटेल

इसके अलावा एनसीआर के अन्य शहरों में हवा की गुणवत्ता खराब श्रेणी में रही। गाजियाबाद का एयर इंडेक्स 239, ग्रेटर नोएडा का 287, गुरुग्राम का 257 व नोएडा का एयर इंडेक्स 296 दर्ज किया गया। सफर इंडिया के अनुसार अगले तीन दिन तक दिल्ली में हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बरकरार रहेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.