विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली-एनसीआर में भी दिखा चक्रवाती तूफान अर्णब का असर, बारिश से गिरा तापमान; चार साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन

Published: Fri, 30 Oct 2026 07:47 AM (IST)

चक्रवाती तूफान अर्णब और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर से दिल्ली का मौसम पूरी तरह बदल गया, जिससे कई इलाकों ...और पढ़ें

अर्णब तूफान से बदली रही दिल्ली की फिजा। पुरानी दिल्ली का एरियल व्यू का कुछ ऐसा नजारा दिखा। हरीश कुमार

अर्णब तूफान से बदली रही दिल्ली की फिजा। पुरानी दिल्ली का एरियल व्यू का कुछ ऐसा नजारा दिखा। हरीश कुमार

HighLights

  1. चक्रवाती तूफान अर्णब ने दिल्ली का मौसम बदला, तापमान गिरा।

  2. दिल्ली में चार साल का सबसे ठंडा अक्टूबर दिन दर्ज हुआ।

  3. तापमान गिरने से सर्दी-जुकाम के मामले बढ़े, बारिश जारी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवाती तूफान अर्णब और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त असर से गुरुवार को दिल्ली का मौसम पूरी तरह बदल गया। दिनभर घने बादल छाए रहे। कई इलाकों में वर्षा हुई और राजधानी ने चार साल में अक्टूबर का सबसे ठंडा दिन दर्ज किया। तापमान में गिरावट से ठंड का एहसास भी बढ़ा। मौसम विभाग ने गुरुवार को अलग-अलग समय पर यलो, रेड और आरेंज अलर्ट जारी किए, जबकि शुक्रवार के लिए भी आंधी, गरज और वर्षा का पूर्वानुमान है।

सर्दी-जुकाम-बुखार के बढ़े मरीज

शुक्रवार सुबह से ही धीमी रफ्तार में बारिश होती रही। गुरुवार की रात में भी दिल्ली-एनसीआर में जगह-जगह बरसात होने से तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। दीपावली से आए इस बदलाव ने लोगों गर्मी से राहत तो दी लेकिन अचानक ही तापमान में कमी आने से अस्पतालों में भी सर्दी-जुकाम और बुखार वाले मामले बढ़ते पाए गए।

cloudy-weather1

दिल्ली एडब्ल्यूएस के अनुसार बारिश का आंकड़ा

क्रम संख्या स्टेशन वर्षा (मिमी)
1 जाफरपुर

1.0

2 झारोदा कलान

89.0

3 नजफगढ़

एनए

4 नॉर्थकैप यूनिवर्सिटी, गुरुग्राम

30.0

5 जनकपुरी

35.5

6 नारायणा

44.5

7 पूसा

41.5

8 पीतमपुरा

42.5

9 प्रगति मैदान

40.9

10 लोदी रोड

63.0

11 सफदरजंग

56.5

12 महरोली

-

13 छतरपुर

-

14 मयूर विहार

9.0

15 हिंडन, गाजियाबाद

-

16 कमला नेहरू नगर, गाजियाबाद

41.0

17 मुरादनगर

35.0

18 गुरुग्राम

36.0

19 झज्जर

47.0

दिल्ली में जगह-जगह दर्ज की गई बारिश के आंकड़े

गुरुवार सुबह 8:30 बजे से शुक्रवार सुबह 6:00 बजे तक तक की अवधि के लिए आईएमडी एडब्ल्यूएस नेटवर्क रिपोर्ट के अनुसार, निगरानी किए गए स्टेशनों पर वर्षा का वितरण काफी अलग-अलग रहा।

जहां झारोदा कलान में 89.0 मिमी के साथ सबसे अधिक वर्षा दर्ज की गई, जो भारी वर्षा श्रेणी में आती है, इसके बाद लोदी रोड और सफदरजंग में क्रमशः 63 मिमी और 56.5 मिमी वर्षा दर्ज की गई।

अधिकांश सक्रिय स्टेशनों पर 30.0 मिमी से 47.0 मिमी के बीच मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि जाफरपुर और मयूर विहार में 1.0 मिमी और 9.0 मिमी की कम कुल वर्षा दर्ज की गई। नजफगढ़, महरोली, छतरपुर और हिंडन (गाजियाबाद) का डेटा खबर लिखे जाने तक उपलब्ध नहीं था।

cloudy-weather2

बुधवार रात से ही बदल गया मौसम

दिल्ली का अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.6 डिग्री कम है। इससे पहले 8 अक्टूबर 2022 को अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री दर्ज हुआ था। न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 3.1 डिग्री अधिक है। दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के झड़ौदा कलां में शाम सात बजे तक सबसे अधिक 49 मिमी वर्षा हुई। पालम में अधिकतम तापमान 24.2 और आया नगर में 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें- करवा चौथ पर दिल्ली-NCR के मौसम पर 'अर्णब' की 'छाया', सुबह-सुबह बारिश से गुलजार हुआ माहौल