विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली को मिलेगी 36 MGD अतिरिक्त पानी की आपूर्ति, जल बोर्ड को मिला 9000 करोड़ का बजट

Published: Tue, 24 Mar 2026 08:22 PM (IST)Updated: Tue, 24 Mar 2026 08:33 PM (IST)

दिल्ली में बढ़ती आबादी की जल आवश्यकता पूरी करने और बर्बादी रोकने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। दिल्ली ...और पढ़ें

दिल्ली में बढ़ती आबादी की जल आवश्यकता पूरी करने और बर्बादी रोकने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। जागरण

दिल्ली में बढ़ती आबादी की जल आवश्यकता पूरी करने और बर्बादी रोकने के लिए सरकार ने कदम उठाए हैं। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में बढ़ रही आबादी को जल उपलब्ध कराना बड़ी चुनौती है। दिल्ली में आवश्यकता 1250 मिलियन गैलन प्रतिदिन (एमजीडी) की है। इसकी तुलना में लगभग एक हजार एमजीडी पानी उपलब्ध है। इसमें से लगभग आधा पानी रिसाव या चोरी से बर्बाद हो रहा है।

दिल्ली सरकार ने बजट में पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने के साथ ही बर्बादी रोकने के लिए आवश्यक कदम उठाने की घोषणा की है।

जल बोर्ड के लिए 9,000 करोड़ का बजट आवंटित

वर्ष 2025-26 के बजट में दिल्ली जल बोर्ड के लिए 9,000 करोड़ का बजट आवंटित किया गया था। इस बार भी इतना ही फंड मिला है। इससे जल आपूर्ति और सीवर सुविधा के लिए आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ किया जाएगा।

unnamed (5)

रजोकरी, बिजवासन, सिरसपुर और पल्ला में नए भूमिगत जलाशयों का संचालन और द्वारका में 50 एमजीडी जल शोधन संयंत्र का निर्माण कार्यू पूरा करने के लिए काम चल रहा है।

इन बदलावों में खर्च होगा पैसा

12.7 किलोमीटर ट्रांसमिशन लाइन (जल शोधन संयंत्र तक पानी पहुंचाने के लिए) और 172 किलोमीटर वितरण पाइपलाइन का विस्तार, जल आपूर्ति में 10 एमजीडी की वृद्धि की गई है और आगे 36 एमजीडी अतिरिक्त जल की उपलब्धता बढ़ाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

यह भी पढ़ें: Delhi Budget 2026: दिल्ली को सबसे बड़ी ईवी पॉलिसी की सौगात, 12000 EV बसों का लक्ष्य; परिवहन को मिले 8374 करोड़

गैर राजस्व जल (जिसका राजस्व दिल्ली जल बोर्ड को नहीं मिलता है) को 45 प्रतिशत से घटाकर 15 प्रतिशत करना। इससे हर घर नल से जल उपलब्ध कराने के वादे को पूरा करने में मदद मिलेगी।

इन इलाकों में जल आपूर्ति होगी बेहतर

चंद्रावल जल शोधन संयंत्र (डब्ल्यूटीपी) और पाइपलाइन के विस्तार कार्य बजट में 475 करोड़ रुपये का प्राविधान किया गया है। इससे नौ विधानसभा क्षेत्रों माडल टाउन, सदर बाजार, चांदनी चौक, मटिया महल, बल्लीमारान, करोल बाग, पटेल नगर, राजेंद्र नगर और आरके पुरम में जल आपूर्ति बेहतर होगी।

एशियाई विकास बैंक के वित्तपोषण से वजीराबाद डब्ल्यूटीपी जल वितरण सुधार परियोजना प्रस्तावित है। इससे उत्तर पूर्वी व मध्य दिल्ली के 10 विधानसभा क्षेत्रों में रहने वालों को लाभ होगा।

दिल्ली जल बोर्ड को आवंटित बजट

 
वित्त वर्ष आवंटित बजट (करोड़ रुपये)
2026-27 9000
2025-26 9000
2024-25 7195
2023-24 6342
2022-23 7610

यह भी पढ़ें: दिल्ली सरकार ने MCD को दिया बड़ा तोहफा, लगातार दूसरे साल मिला ज्यादा बजट; देनदारी होगी कम और विकास को मिलेगी गति