विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Voter List Revision: दिल्ली में हीयरिंग सेंटरों की व्यवस्थाओं से मतदाता संतुष्ट, BLO और अधिकारियों के सहयोग को सराहा

Published: Wed, 23 Sep 2026 10:43 PM (IST)

दिल्ली में निर्वाचन आयोग के हीयरिंग सेंटरों पर मतदाता सूची संशोधन के लिए पहुंचे मतदाताओं ने व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. हीयरिंग सेंटरों पर मतदाताओं ने व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया।

  2. बीएलओ और स्टाफ ने नागरिकों को त्वरित, पारदर्शी सहायता प्रदान की।

  3. सदर बाजार केंद्र पर 5-10 मिनट में समस्याओं का समाधान हुआ।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। निर्वाचन आयोग द्वारा चलाए जा रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान के तहत स्थापित हीयरिंग सेंटरों (सुनवाई केंद्रों) पर पहुंचे मतदाताओं ने वहां की व्यवस्थाओं पर गहरा संतोष व्यक्त किया है। मतदाता सूची में नाम संशोधन, मैपिंग और जारी किए गए नोटिसों के निस्तारण के लिए आयोजित इन सुनवाई सत्रों में नागरिकों को सुगम, पारदर्शी और त्वरित सहायता प्रदान की जा रही है।

बीएलओ और हीयरिंग स्टाफ का मिला पूरा सहयोग

सुनवाई केंद्र पहुंचे मतदाता अभि भल्ला ने बताया कि बीएलओ (BLO) द्वारा उन्हें और उनके माता-पिता को नोटिस पूरी जानकारी व समय-सारणी के साथ सौंपा गया था। हीयरिंग सेंटर पहुंचने पर तैनात अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहद सहयोगात्मक रवैया अपनाया और वरिष्ठ नागरिकों को प्राथमिकता देते हुए सुनवाई पूरी की। उन्होंने बताया कि केंद्र पर बैठने और पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं का बेहतर प्रबंध किया गया था। इस दौरान उनकी माता सुलोचना देवी और पिता अशोक कुमार ने भी केंद्र के सौहार्दपूर्ण वातावरण और त्वरित व्यवस्था की सराहना की।

सदर बाजार हीयरिंग सेंटर पर 5 से 10 मिनट में हुआ समाधान

इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र (एसी-19) सदर बाजार के हीयरिंग सेंटर पहुंचे भूपेश महाजन ने अपना अनुभव साझा करते हुए बताया कि उनकी पत्नी के वोटर आईडी की मैपिंग से संबंधित मामला लंबित था। केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और बीएलओ स्टाफ के त्वरित सहयोग से महज 5 से 10 मिनट के भीतर ही उनकी समस्या का समाधान कर दिया गया, जिससे उन्हें किसी भी तरह की असुविधा का सामना नहीं करना पड़ा।

निर्वाचन आयोग के निर्देशों का हो रहा कड़ाई से पालन

विभिन्न जनसुनवाई केंद्रों पर तैनात बीएलओ और हीयरिंग ऑफिसर भारतीय निर्वाचन आयोग (ECI) के दिशा-निर्देशों के अनुसार ही प्रक्रिया को संचालित कर रहे हैं। आयोग का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी पात्र मतदाताओं के आवेदनों और आपत्तियों का निस्तारण समयबद्ध और सुगम तरीके से हो सके, जिससे मतदाता सूची को त्रुटिरहित और अद्यतन बनाया जा सके।