विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

रेलवे ने बदला कई ट्रेनों का रूट, रास्ते में रोकी जाएंगी कई गाड़ियां; देखें पूरी लिस्ट

Published: Sat, 03 Oct 2026 04:15 PM (IST)

साहिबाबाद यार्ड में सीमित ऊंचाई वाले सबवे के निर्माण के कारण दिल्ली मंडल में कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव ...और पढ़ें

रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट बदला। सांकेतिक तस्वीर

रेलवे ने कई ट्रेनों का रूट बदला। सांकेतिक तस्वीर

HighLights

  1. साहिबाबाद यार्ड में सबवे निर्माण के कारण ट्रेनों पर असर।

  2. दिल्ली मंडल की कई ट्रेनों के मार्ग में बदलाव किया गया।

  3. कुछ ट्रेनें देरी से चलेंगी और रास्ते में रोकी जाएंगी।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली मंडल के साहिबाबाद यार्ड में एल-क्रासिंग संख्या 4 के स्थान पर सीमित ऊंचाई वाला सबवे का निर्माण का किया जा रहा है। आरसीसी गार्डर्स का काम पूरा करने के लिए पावर और ट्रैफिक ब्लाक लिया जाना है।

इस कारण दिल्ली से साहिबाबाद के रास्ते जाने वाली ट्रेनों की आवाजाही बाधित रहेगी। कई ट्रेनों का मार्ग में बदलाव किया गया है।

  • बांद्रा टर्मिनल-हरिद्वार एक्सप्रेस (19019) 05.10.2026 को अपने उचित मार्ग हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-तिलक ब्रिज-आनंद विहार-साहिबाबाद के बजाय हजरत निजामुद्दीन जंक्शन-नई दिल्ली- पुरानी दिल्ली जंक्शन-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।
  • बलरामपुर-ग्वालियर सुशासन एक्सप्रेस (22200) 08.10.2026 को अपने उचित मार्ग साहिबाबाद-आनंद विहार-तिलक ब्रिज-हजरत निजामुद्दीन जंक्शन के बजाय साहिबाबाद- पुरानी दिल्ली-नई दिल्ली-हजरत निजामुद्दीन के रास्ते डायवर्ट किया जाएगा।

देरी से चलने वाली ट्रेन

  • सहरसा-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (05575) 06.10.2026 को सहरसा से 150 मिनट देरी से रात 11.30 बजे चलेगी

रास्ते में रोककर चलने वाली ट्रेनें

  • मऊ जंक्शन-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस (14055) 08.10.2026 को साहिबाबाद में 45 मिनट रोका जाएगा।
  • लौकहा बाजार-आनंद विहार टर्मिनल विशेष (04013) 06.10.2026 और 07.10.2026 को साहिबाबाद में 20 मिनट के लिए रोका जाएगा।
  • अमृतसर-बांद्रा टर्मिनल गोल्डन टेंपल एक्सप्रेस (12904) 07.10.2026 और 08.10.2026 को गाजियाबाद में 10 मिनट के लिए रोका जाएगा।