विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में 'ट्रैफिक प्रहरी' ऐप से नागरिक बन रहे नियमों के रक्षक, अबतक 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़े

Published: Mon, 06 Jul 2026 05:55 AM (IST)

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नागरिकों को ट्रैफिक नियमों के पालन में शामिल करने के लिए 'ट्रैफिक प्रहरी एप' का उपयोग कर ...और पढ़ें

ट्रैफिक प्रहरी ऐप की पहल। (AI Generated Image)

ट्रैफिक प्रहरी ऐप की पहल। (AI Generated Image)

HighLights

  1. ट्रैफिक प्रहरी एप से 10 लाख से अधिक नागरिक जुड़े।

  2. नागरिकों की शिकायतों पर 4.73 लाख से ज्यादा चालान हुए।

  3. दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को जोड़ा।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी में ट्रैफिक नियमों के पालन को बेहतर बनाने और सड़क सुरक्षा को मजबूत करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस नागरिकों की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में ''''ट्रैफिक प्रहरी एप'''' लोगों के लिए एक प्रभावी माध्यम बनकर उभरा है।

इस एप के जरिये आम नागरिक सड़क पर होने वाले ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की सूचना सीधे ट्रैफिक पुलिस तक पहुंचा रहे हैं, जिसके आधार पर नियम तोड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक,, अब तक 10.37 लाख से अधिक नागरिक ट्रैफिक प्रहरी के रूप में इस एप से जुड़ चुके हैं। इनके द्वारा भेजी गई शिकायतों के आधार पर 4.73 लाख से अधिक चालान जारी किए गए हैं।

एप के माध्यम से नागरिक गलत दिशा में वाहन चलाना, रेड लाइट जंप करना, अवैध पार्किंग, ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट वाहन चलाना, खतरनाक ड्राइविंग समेत अन्य ट्रैफिक उल्लंघनों की फोटो या वीडियो अपलोड कर सकते हैं। शिकायत दर्ज करते समय एप स्वत: तारीख, समय और जीपीएस लोकेशन भी रिकार्ड करता है, जिससे शिकायत की पुष्टि और कार्रवाई में आसानी होती है।

विशेष जागरूकता अभियान चलाकर लोगों काे किया जागरूक

जनभागीदारी बढ़ाने के उद्देश्य से शनिवार को दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने राजधानी के विभिन्न मेट्रो स्टेशनों, आइएसबीटी, रेलवे स्टेशनों, प्रमुख चौराहों और रिहायशी इलाकों में विशेष जागरूकता व नामांकन अभियान चलाया।

इस दौरान लोगों को एप डाउनलोड करने, उस पर पंजीकरण करने और उसके उपयोग की जानकारी दी गई। अभियान के दौरान 1,682 नागरिकों ने मौके पर ही एप डाउनलोड कर खुद को ट्रैफिक प्रहरी के रूप में पंजीकृत कराया। इनमें दक्षिणी रेंज से 400, पश्चिमी रेंज से 294, पूर्वी रेंज से 425, उत्तरी रेंज से 330, मध्य रेंज से 152 और नई दिल्ली रेंज से 81 लोग शामिल रहे।

ट्रैफिक प्रहरी होते हैं सम्मानित

पुलिस अधिकारियों ने लोगों को बताया कि सक्रिय और प्रमाणिक शिकायतें भेजने वाले ट्रैफिक प्रहरियों को सड़क सुरक्षा और यातायात अनुशासन में योगदान के लिए सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जाता है।

ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस पहल से जुड़कर जिम्मेदार नागरिक की भूमिका निभाएं और सुरक्षित व अनुशासित दिल्ली बनाने में सहयोग करें।

यह भी पढ़ें- Nainital में वीकेंड पर बढ़ी पर्यटकों की आमद, चरमराया ट्रैफिक मैनेजमेंट; लंबा जाम

यह भी पढ़ें- पलामू के मेदिनीनगर में नई ट्रैफिक व्यवस्था लागू, छह पहिया मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध