दिल्ली में धड़ाधड़ कट रहे चालान, ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान 4712 वाहन मालिकों पर शिकंजा
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान सुगम यातायात के लिए विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत ...और पढ़ें

दिल्ली में चालान काटती ट्रैफिक पुलिस।
HighLights
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए विशेष अभियान चलाया।
दो दिनों में कुल 4,712 यातायात चालान काटे गए।
खतरनाक ड्राइविंग और शराब पीकर गाड़ी चलाने पर कार्रवाई हुई।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आयोजित होने जा रहे ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर सुगम यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की नार्दन रेंज पूरी तरह सतर्क और मुस्तैद है।
शिखर सम्मेलन के दौरान यातायात को व्यवस्थित रखने और किसी भी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए रेंज के अंतर्गत विशेष प्रवर्तन अभियान तेज कर दिए गए हैं।
सख्त कार्रवाई की जा रही
डीसीपी ट्रैफिक, नार्दन रेंज, डा. सचिन कुमार सिंहल के निर्देश पर ट्रैफिक कर्मियों द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
बताया कि विशेष तौर पर उन उल्लंघनों पर फोकस किया जा रहा है, जिनका सीधा संबंध सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक अनुशासन से है।
खतरनाक ड्राइविंग के 335 चालान
नार्दन रेंज ट्रैफिक पुलिस द्वारा 11 और 12 सितंबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल 4,712 चालान काटे गए। जिनमें खतरनाक ड्राइविंग के 335 चालान, नो-एंट्री उल्लंघन के 308 चालान और ड्रंकन ड्राइविंग के 88 चालान शामिल हैं।
नार्दन रेंज ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के दौरान प्रमुख मार्गों और महत्वपूर्ण ट्रैफिक कॉरिडोर पर सुचारू, सुरक्षित और निर्बाध यातायात प्रवाह बनाए रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम कसने के लिए यह सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
