विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह ने दोहराया, बिहार में फिर बनेगी एनडीए की सरकार

By Tufani Chaudhary Edited By: Ajit kumar
Published: Sat, 18 Oct 2025 04:42 PM (IST)

त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साह ने कहा कि बिहार में एनडीए फिर से बहुमत से सरकार बनाएगी। उन्होंने बिहार की ...और पढ़ें

नामांकन सभा में उपस्थित त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व अन्य नेता। जागरण

नामांकन सभा में उपस्थित त्रिपुरा के मुख्यमंत्री व अन्य नेता। जागरण 

संवाद सहयोगी, बगहा(पश्चिम चंपारण)। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साह ने कहा कि बिहार में पुनः बहुमत के साथ एनडीए की सरकार बनेगी। वे शनिवार को बिमल बाबू स्टेडियम में एनडीए प्रत्याशी के समर्थन में आयोजित नामांकन व आशीर्वाद सभा को संबोधित कर रहे थे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार की उपजाऊ भूमि और मेहनतकश किसानों की बदौलत यहां की कृषि व्यवस्था मजबूत है। जिसे डबल इंजन की सरकार ने और सशक्त किया है।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से विकास कर रहा है, और बिहार भी इससे अछूता नहीं है। राज्य के हर गांव को बिजली, हर घर को नल का जल, पक्की सड़क और बेहतर कनेक्टिविटी दी गई है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं को नौकरियों में 35 प्रतिशत आरक्षण, 125 यूनिट मुफ्त बिजली, मखाना बोर्ड का गठन जैसे कदम आम जनता के जीवन स्तर को ऊपर उठाने में सहायक रहे हैं। उन्होंने जनता से जंगलराज को दोबारा नहीं आने देने की अपील की।

कहा कि इस बार चंपारण की नौ सीटों पर एनडीए के उम्मीदवार भारी मतों से विजयी होंगे। कहा कि बिहार उनके लिए नया नहीं है। पांच साल मेडिकल की पढ़ाई वे पटना में ही रहकर किए।

केंद्रीय कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए एनडीए के पक्ष में मतदान की अपील की।

कहा कि लालू यादव की सरकार में जंगल राज था। अब एनडीए के सरकार में सिर्फ विकास, रोजगार है। वाल्मीकिनगर सांसद सुनील कुशवाहा ने भी सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। मंच का संचालन भाजपा के हृदयानंद दुबे ने किया और अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अचिंत्य कुमार लाल ने की।

इन लोगों की रही उपस्थिति

मौके पर बगहा विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी राम सिंह, रामनगर विधानसभा के भाजपा प्रत्याशी नंदकिशोर राम ,रामनगर की विधायक भागीरथी देवी, बगहा के पूर्व विधायक प्रभात रंजन सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष गजेंद्रधर मिश्र, रविंद्र श्रीवास्तव, रितु जायसवाल, दीपू तिवारी, अमरेश श्रीवास्तव ,अंबिका कुशवाहा, विजय साहू, नगर परिषद की उप सभापति रश्मि रंजन,ओम निधि वत्स, विजया सिंह,अदया राय के साथ बड़ी संख्या में एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।