विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली के 12 जिलों में बनेंगे मिनी सचिवालय, एक छत के नीचे मिलेंगी कई सरकारी विभागों की सेवाएं

Published: Fri, 02 Oct 2026 08:34 PM (IST)

दिल्ली में सरकारी सेवाओं को एक छत के नीचे लाने के लिए 12 जिलों में मिनी सचिवालय बनाने की योजना ...और पढ़ें

पुरानी दिल्ली जिले को छोड़कर 12 जिलों में मिनी सचिवालय के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है। एआई इमेज

पुरानी दिल्ली जिले को छोड़कर 12 जिलों में मिनी सचिवालय के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है। एआई इमेज

HighLights

  1. दिल्ली में सरकारी सेवाओं के लिए मिनी सचिवालय योजना पर तेजी।

  2. 12 जिलों में जमीन चिह्नित, द्वारका में 212 करोड़ का काम।

  3. नागरिकों को एक ही छत के नीचे मिलेंगी सभी सरकारी सेवाएं।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में विभिन्न सरकारी विभागों की सेवाओं को एक छत के नीचे उपलब्ध कराने की योजना में तेजी आई है। इसके तहत प्रत्येक जिले में मिनी सचिवालय बनाने की कवायद आगे बढ़ गई है। पुरानी दिल्ली जिले को छोड़कर 12 जिलों में मिनी सचिवालय के लिए जमीन की पहचान कर ली गई है।

एक छत के नीचे कई विभागों का होगा काम

वहीं, दक्षिण-पश्चिमी जिले के द्वारका सेक्टर-10 में करीब 212 करोड़ रुपये की लागत से मिनी सचिवालय बनाने की दिशा में काम भी आगे बढ़ गया है। मिनी सचिवालय परिसरों में लोगों को अलग-अलग विभागों के कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत मिलने की उम्मीद है।

यहां राजस्व विभाग के साथ-साथ जल बोर्ड, बिजली और नगर निगम के उपायुक्त कार्यालय भी एक ही परिसर में उपलब्ध कराने की योजना है। दिल्ली की बात करें तो दिल्ली सरकार ने पिछले साल अगस्त में सभी 13 जिलों में मिनी सचिवालय स्थापित करने की योजना है।

योजना की हैं तीन श्रेणियां

बता दें कि जिन 13 जिलों में से 12 जिलों में योजना पर काम आगे बढ़ा है, उन्हें तीन श्रेणियों में बांटा गया है...

श्रेणी

जिला / स्थान

विवरण

श्रेणी-1 (मौजूदा जगह)   द्वारका-10 मौजूदा जगह पर मिनी सचिवालय बनेगा
दक्षिणी जिला – छतरपुर एसडीएम ऑफिस परिसर मौजूदा जगह पर मिनी सचिवालय बनेगा
उत्तरी-पूर्वी जिला – नंद नगरी डीसी ऑफिस परिसर मौजूदा जगह पर मिनी सचिवालय बनेगा
श्रेणी-2 (भूमि लीज/खरीद)   उत्तरी-पश्चिमी जिला – रोहिणी सेक्टर-3 एमटीएनएल एक्सचेंज भूमि की खरीद
मध्य जिला – शादीपुर एमटीएनएल भूमि की खरीद
पूर्वी जिला – कड़कड़डूमा इंस्टीट्यूशनल एरिया एमसीडी से 50 वर्षों के लीज पर भूमि
श्रेणी-3 (सरकारी एजेंसी से भूमि)   दक्षिण-पूर्वी जिला – लाजपत नगर-IV शिक्षा विभाग का ओल्ड गार्गी कॉलेज
बाहरी उत्तरी जिला – रोहिणी सेक्टर-34 (यूईआर-II के पास) डीडीए की भूमि
मध्य-उत्तरी जिला – पीएस रोड, शालीमार बाग, हैदरपुर डीडीए की भूमि

वहीं, नई दिल्ली जिला में शाहजहां रोड पर 12 जामनगर हाउस में एलएंडडीओ की भूमि, वेस्ट जिला के राजा गार्डन में दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बाेर्ड की भूमि व उत्तरी जिला में सिविल लाइन में एलएंडडीओ की भूमि मिनी सचिवालय के लिए तय की गई है।