विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी मजबूती, बनाए जाएंगे 750 से अधिक नए आरोग्य मंदिर

Published: Wed, 25 Mar 2026 06:23 AM (IST)

दिल्ली सरकार 750 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने बजट में 1500 करोड़ रुपये ...और पढ़ें

दिल्ली सरकार 750 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करेगी।

दिल्ली सरकार 750 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करेगी। 

HighLights

  1. दिल्ली में 750 से अधिक नए आरोग्य मंदिर बनेंगे।

  2. मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 1500 करोड़ का बजट घोषित किया।

  3. प्राथमिक स्वास्थ्य सेवा अब हर मोहल्ले तक पहुंचेगी।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के प्राथमिक स्वास्थ्य ढांचे को मजबूती देने के लिए दिल्ली सरकार 750 से अधिक नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करेगी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पेश किए गए दिल्ली सरकार के बजट में इसकी घोषणा करते हुए प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत इसके लिए 1500 करोड़ का बजट प्रविधान की घोषणा की।

दावा किया कि नए केंद्र आरंभ होने से दिल्ली में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की कुल संख्या बढ़कर 1120 से अधिक हो जाएगी, जिससे स्वास्थ्य सेवा घरों तक पहुंच सकेंगी।

370 आरोग्य मंदिर पहले से

प्रधानमंत्री आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर मिशन के तहत दिल्ली में पहले से ही 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन हो रहा है। ये केंद्र ओपीडी, सामान्य जांच और दवाओं की सुविधा उपलब्ध करा रहे हैं। संख्या बढ़ने से दिल्ली का स्वास्थ्य नेटवर्क और मजबूत हो जाएगा।

हर मोहल्ले तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा

नए प्रस्तावित आरोग्य मंदिरों में ओपीडी सेवा, बेसिक जांच, आवश्यक दवा और मातृ-शिशु स्वास्थ्य सेवा निश्शुल्क मिलेगी। मुखयमंत्रीे रेखा गुप्ता ने कहा कि हमारा लक्ष्य झुग्गी बस्तियों, अनाधिकृत कालोनियों और दूरदराज क्षेत्रों में रहने वाले लोगों तक आसानी से प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने का है। कहा ‘सुलभ, किफायती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा हमारी प्रतिबद्धता है।’

यह भी पढ़ें- बजट में हरित दिल्ली पर जोर, पर्यावरण पर 21% होगा खर्च, CM रेखा गुप्ता की बड़ी घोषणाएं