विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

फरवरी में ही बढ़ने लगी गर्मी, दिल्ली का तापमान 30 डिग्री के पार; मंगलवार को कैसा रहेगा मौसम का हाल?

Published: Mon, 23 Feb 2026 10:10 PM (IST)

दिल्ली में फरवरी में ही तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है, जिससे दोपहर में गर्मी बढ़ गई ...और पढ़ें

कनॉट प्लेस में तेज धूप के बीच गुजरती युवतियां। (फाइल फोटो- जागरण)

कनॉट प्लेस में तेज धूप के बीच गुजरती युवतियां। (फाइल फोटो- जागरण)

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली की सुबह भले ही हल्की धुंध के साथ हो रही हो, लेकिन दोपहर होते-होते राजधानी 'गर्म' होने लगी है। सोमवार को दिल्ली वासियों ने फरवरी के महीने में ही चिलचिलाती धूप का अनुभव किया। आलम यह है कि छह दिनों के भीतर दूसरी बार तापमान 30 डिग्री के आंकड़े को पार कर गया।

दिल्ली में अब सूरज के तेवर तीखे होने लगे हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.0 डिग्री ज्यादा 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 11.8 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 29 से 95 प्रतिशत के बीच रिकॉर्ड हुआ। याद रहे कि इससे पहले 17 फरवरी को तापमान 30.9 डिग्री पहुंचा था।

Delhi Khabar (71)

15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं 

मौसम विशेषज्ञों का मानना है कि साफ आसमान और हवा में नमी की कमी के चलते धूप का सीधा असर पड़ रहा है। दोपहर 11 बजे के बाद धूप इतनी तेज हो रही है कि लोग अब जैकेट और स्वेटर छोड़ सूती कपड़ों की ओर रुख करने लगे हैं।

मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह धुंध रहेगी, लेकिन दिन भर आसमान बिल्कुल साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 30 डिग्री जबकि न्यूनतम 13 डिग्री रहने की उम्मीद है। 15 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चलेंगी, जो थोड़ी राहत दे सकती हैं।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में फरवरी में भी प्रदूषण ने नहीं छोड़ा पीछा, AQI 229 और तापमान 30 डिग्री के करीब दर्ज

यह भी पढ़ें- दिल्ली में गुजरती फरवरी के साथ सर्दी की विदाई तय, बढ़ते तापमान से बदला मौसम का मिजाज; आज छाए रहेंगे बादल