विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में तेज रफ्तार कार का कहर, द्वारका में बाइक सवारों को मारी टक्कर; महिला समेत कई लोग घायल

Published: Fri, 06 Feb 2026 11:01 AM (IST)

दिल्ली के द्वारका में गुरुवार शाम एक तेज रफ्तार कार ने आतंक मचाया। कार चालक ने नियंत्रण खोकर कई खड़ी ...और पढ़ें

दिल्ली के द्वारका में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। जागरण

दिल्ली के द्वारका में तेज रफ्तार कार ने टक्कर मारी। जागरण

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, दिल्ली। दिल्ली के द्वारका में एक तेज रफ्तार कार ने सड़क पर जमकर आतंक मचाया। कार चालक ने तेज स्पीड में कथित तौर पर कई टू-व्हीलर को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए।

पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार शाम को हुई। एक तेज रफ्तार कार ने द्वारका सेक्टर-22 में एक रेजिडेंशियल कॉम्प्लेक्स के पास कार से कंट्रोल खो दिया और पार्क हुए वाहनों समेत कई बाइक सवारों को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से एक महिला समेत कई लोग घायल हो गए। 

घटना की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों का उपचार कराया है। हालांकि, किसी को ज्यादा गंभीर चोटें नहीं आई हैं। 

यह भी पढ़ें- दिल्ली के संगम विहार इलाके में युवक को गोली मारी, हालत नाजुक; आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस


वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पुलिस ने आगे की कार्रवाई के लिए जांच शुरू कर दी है।