विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में विकास कार्यों पर खर्च होंगे 30 करोड़, बदरपुर और देवली में होगा सड़कों-नालों का कायाकल्प

Published: Mon, 24 Aug 2026 09:37 AM (IST)

दिल्ली सरकार दक्षिणी दिल्ली के बदरपुर और देवली विधानसभा क्षेत्रों में सड़कों व नालों के पुनर्निर्माण पर 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

विकास कार्यों पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये। AI जनरेटेड

विकास कार्यों पर खर्च होंगे 30 करोड़ रुपये। AI जनरेटेड

जागरण संवाददाता, दक्षिणी दिल्ली। दक्षिणी दिल्ली में बदरपुर व देवली विधानसभा में सड़क व नालों के पुनर्निर्माण पर दिल्ली सरकार 30 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

दक्षिणी दिल्ली से भाजपा सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी ने रविवार को दोनों विधानसभाओं में विकास कार्यों का शिलान्यास किया।

दूर होंगी जल निकासी की समस्याएं

उन्होंने कहा कि इन विकास कार्यों से क्षेत्रों में लोगों को बुनियादी नागरिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। विशेषकर सड़कों और नालों का पुनर्निर्माण होने से आवागमन और जल निकासी की समस्याएं दूर होंगी।

jagran News - 2026-08-24T093018.769

करोड़ों रुपये से होंगे विकास कार्य

उन्होंने बताया कि बदरपुर विधानसभा क्षेत्र में मीठापुर विस्तार में 13 करोड़ रुपये के और जैतपुर की पीरबाबा बस्ती में 55 लाख रुपये के विकास कार्यों का विधायक रामसिंह नेताजी व पार्षद हेमचंद गोयल के साथ शिलान्यास किया।

उन्होंने क्षेत्रवासियों को भरोसा दिया कि 69 समृद्ध कालोनियों एवं ओ-जोन की 92 कालोनियों को नियमित की गई 1511 कॉलोनियों की सूची में डाला जाएगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के सुखदेव विहार में सीवर लाइन जाम, गलियों में बह रहा गंदा पानी और मुश्किल में लोगों का जीवन

यह आश्वासन केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने दिया है। इस अवसर पर निगम पार्षद अनिता सतपाल सिंघल भी उपस्थित रहीं।