विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली का राजनिवास अब लोक निवास के नाम से जाना जाएगा, गृह मंत्रालय से मंजूरी मिलने के बाद शुरू हुई प्रक्रिया

Published: Tue, 02 Dec 2025 07:18 PM (IST)

दिल्ली के राजनिवास का नाम अब लोक निवास होगा। गृह मंत्रालय ने इसकी अनुमति दे दी है, जिसके बाद नाम ...और पढ़ें

दिल्ली के राजभवन का नाम बदलकर लोक निवास करने का फैसला लिया गया।

दिल्ली के राजभवन का नाम बदलकर लोक निवास करने का फैसला लिया गया।

HighLights

  1. राजनिवास अब लोक निवास कहलाएगा

  2. गृह मंत्रालय से मिली मंजूरी

  3. नाम बदलने की प्रक्रिया शुरू

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। केंद्र सरकार के निर्देश पर राजभवन और राजनिवास के नाम बदले जा रहे हैं। आठ राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में यह बदलाव हो गया है। दिल्ली में भी राजनिवास के नाम बदलने की प्रक्रिया चल रही है।

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राजभवन और राजनिवास का नाम बदलने के लिए 27 नवंबर को पत्र जारी किया है। इस पत्र में पिछले वर्ष राज्यपालों के सम्मेलन का उल्लेख किया गया है। सम्मेलन में मिले सुझाव के आधार पर यह निर्णय लिया गया है।

दिल्ली उपराज्यपाल कार्यालय से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि गृह मंत्रालय का निर्देश प्राप्त हो गया है। नाम परिवर्तित करने की प्रक्रिया चल रही है। शीघ्र ही इसे लेकर अधिसूचना जारी की जाएगी।