विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में झमाझम बारिश; यमुनापार में हुआ जलभराव

Published: Sun, 26 Jul 2026 02:54 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई, जिससे गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। हालांकि, पूर्वी दिल्ली के यमुनापार क्षेत्र में जलभराव की समस्या सामने आई।

पूर्वी दिल्ली : कुछ देर की वर्षा से यमुनापार में जलभराव हुआ। फोटो- जागरण

पूर्वी दिल्ली : कुछ देर की वर्षा से यमुनापार में जलभराव हुआ। फोटो- जागरण 

HighLights

  1. दिल्ली में रविवार को कई इलाकों में हुई झमाझम बारिश।

  2. बारिश से राजधानी को गर्मी और उमस से मिली राहत।

  3. यमुनापार इलाके में कुछ देर की बारिश से हुआ जलभराव।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। मौसमी उतार चढ़ाव के बीच रविवार को भी राजधानी दिल्ली के कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश से गर्मी और उमस से कुछ राहत मिली। पूर्वी दिल्ली के यमुनापार इलाके में कुछ देर की ही बारिश में जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बादलों की आवाजाही रहेगी। अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे ही रहेगा। रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री दर्ज किया गया।

WhatsApp Image 2026-07-26 at 2.34.43 PM

दिन का तापमान 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रह सकता है। दिन में बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। बीच बीच मे धूप खिले रहने पर उमस से भी परेशानी होगी। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज सतही हवाएं भी चल सकती हैं।

दिल्ली का एक्यूआई 79 दर्ज

उधर रविवार को सुबह साढ़े 9 बजे दिल्ली का एक्यूआई 79 दर्ज किया गया। इसे 'संतोषजनक' श्रेणी में रखा जाता है। एनसीआर के शहरों में भी हवा संतोषजनक से मध्यम श्रेणी में ही चल रही है। हाल फिलहाल इसमें खास बदलाव नहीं होगा।

यह भी पढ़ें- दिल्ली में मानसून ने पकड़ी रफ्तार, सामान्य से 41% ज्यादा बारिश; IMD ने बताया- कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों का मौसम

यह भी पढ़ें- यलो अलर्ट फेल! दिल्ली में भारी बारिश की जगह हुई हल्की फुहार, जानिए अब मौसम का क्या होगा?