विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली पीडब्ल्यूडी में 44 कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला, कार्यप्रणाली में सुधार पर जोर

Published: Tue, 13 Oct 2026 02:22 PM (IST)

दिल्ली पीडब्ल्यूडी ने कामकाज में सुधार और तेजी लाने के लिए 44 कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला किया है। इन तबादलों ...और पढ़ें

दिल्ली पीडब्ल्यूडी में 44 कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला  ( एआई जेनरेटेड इमेज )

दिल्ली पीडब्ल्यूडी में 44 कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला ( एआई जेनरेटेड इमेज )

HighLights

  1. दिल्ली पीडब्ल्यूडी ने 44 कनिष्ठ अभियंताओं का तबादला किया।

  2. कामकाज में तेजी और दक्षता लाने का मुख्य उद्देश्य।

  3. सड़क रखरखाव और निर्माण कार्यों में सुधार की उम्मीद।

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। दिल्ली के लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) में कामकाज को बेहतर बनाने और विभागीय कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले और नई नियुक्तियां लगातार जारी हैं।

इसी क्रम में विभाग ने 44 कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले किए हैं। इनमें सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों विंग के अभियंता शामिल हैं। कुछ अभियंताओं को एक कार्यक्षेत्र से दूसरे में भेजा गया है, जबकि कुछ को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

तबादला प्रक्रिया जारी है

विभाग में यह तबादला प्रक्रिया ऐसे समय में जारी है, जब सड़कों के रखरखाव, मरम्मत और निर्माण कार्यों को लेकर विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार की जरूरत महसूस की जा रही है।

इससे पहले भी कनिष्ठ अभियंताओं के तबादले और तैनाती में बदलाव किए गए थे। अब एक बार फिर बड़ी संख्या में अभियंताओं के कार्यक्षेत्र बदले गए हैं। इससे स्पष्ट है कि विभाग में कर्मचारियों की तैनाती को लेकर बदलाव का सिलसिला जारी है।

अभियंताओं को मिली नई जिम्मेदारी

तबादला आदेश में अलग-अलग क्षेत्रों और कार्यालयों में तैनात अभियंताओं को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं। इसका उद्देश्य उपलब्ध अभियंताओं का बेहतर उपयोग करना और विभिन्न कार्यक्षेत्रों में जरूरत के अनुसार कर्मचारियों की तैनाती करना माना जा रहा है।

हालांकि, तबादलों के बावजूद विभाग के सामने असली चुनौती इसका असर जमीनी स्तर पर दिखाने की है। सड़कों की खराब स्थिति, मरम्मत कार्यों की गति और निर्माण कार्यों की निगरानी जैसे मुद्दों पर सुधार के बाद ही इन बदलावों का वास्तविक लाभ सामने आएगा।

यह भी पढ़ें- पीडब्ल्यूडी में रहें या सीपीडब्ल्यूडी लौटेंगे? अब दिल्ली सरकार के आधिकारिक निर्देश के बाद ही होगा तय