विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में हर साल बढ़ रहे वाहन, 62 लाख से ज्यादा पुराने वाहनों का डी-रजिस्ट्रेशन; 1.8 लाख किए गए स्क्रैप

Published: Fri, 16 Jan 2026 08:18 PM (GMT+05:30)

दिल्ली में पिछले चार वित्तीय वर्षों में निजी वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हुई है। आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय ...और पढ़ें

दिल्ली में वाहनों की संख्या हर साल बढ़ रही है।

दिल्ली में वाहनों की संख्या हर साल बढ़ रही है।

HighLights

  1. दिल्ली में चार साल में निजी वाहन बढ़े

  2. सार्वजनिक परिवहन की कमी एक मुख्य कारण

  3. लाखों पुराने वाहनों का डी-रजिस्ट्रेशन हुआ

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। दिल्ली में चार सालों में निजी वाहनों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हुई है। साथ ही बसों और मेट्रो सेवाओं का इस्तेमाल भी लगातार बढ़ रहा है। दिल्ली सरकार के दिल्ली सरकार का आर्थिक एवं सांख्यिकी निदेशालय द्वारा इकट्ठा किए गए डेटा से पता चला है कि पिछले चार वित्तीय वर्षोँ के दौरान दिल्ली में पंजीकृत वाहनों की कुल संख्या हर साल बढ़ी है।

इसमें निजी वाहन बढ़ने का कारण तो नहीं बताया गया है, मगर माना जा रहा है कि सार्वजनिक परिवहन के मजबूत न होने के कारण भी निजी वाहनों पर आम जनता की निर्भरता बढ़ी है।

डेटा में यह भी बताया गया कि पिछले 2018 से 2025 तक उम्र पूरी कर चुके कुल 62.06 लाख वाहनों का डी-रजिस्ट्रेशन किया गया, इसमें से एक लाख 80 हजार वाहनों को स्क्रैप किया गया और आठ लाख वाहनों को दूसरे राज्यों में पंजीकरण के लिए एनओसी दी गई है।

किस वित्तीय वर्ष में क्या थी वाहनों की संख्या

वर्ष वाहनों की संख्या
2021–22 1,27,04,278
2022–23 1,42,04,810
2023–24 1,48,87,713
2024–25 1,56,31,150

दोपहिया और कारों की संख्या

वर्ष दो पहिया (लाख में) कारें (लाख में)
2021–22 51.35 20.57
2024–25 56.59 20.88

बसों की संख्या

डिम्ट्स / डीटीसी वर्ष बसों की संख्या
डिम्ट्स 2023–24 3,147
डिम्ट्स 2024–25 2,972
डीटीसी 2023–24 4,359
डीटीसी 2024–25 3,819
  • डिम्ट्स ने 2024-25 में 5,563 लाख यात्रियों को यात्रा कराई।
  • जिसमें रोजाना औसतन 15.24 लाख यात्री थे।
  • बसों ने साल के दौरान 2,118.05 लाख किलोमीटर की दूरी तय की।
  • डीटीसी ने 2024–25 में 9,334.9 लाख यात्रियों को यात्रा कराई।
  • डीटीसी ने प्रतिदिन 25.58 लाख यात्रियों को यात्रा कराई।
  • डीटीसी बसों ने 2024–25 में 2,283.32 लाख किलोमीटर हो गए।

यह भी पढ़ें- रेलवे का बड़ा फैसला, 22 से 26 जनवरी तक दिल्ली की पार्सल बुकिंग रहेगी बंद