विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

650 करोड़ का दवा घोटाला केस: मुख्य आरोपी राजीव रंगीला की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद लेगी दिल्ली पुलिस

Published: Thu, 17 Sep 2026 06:40 PM (IST)

दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) 650 करोड़ रुपये के दवा खरीद घोटाले के मुख्य आरोपी राजीव कुमार रंगीला की गिरफ्तारी के लिए इंटरपोल की मदद ले रही है।

दिल्ली पुलिस लेगी इंटरपोल की मदद।

दिल्ली पुलिस लेगी इंटरपोल की मदद।

HighLights

  1. दिल्ली पुलिस 650 करोड़ दवा घोटाले में इंटरपोल की मदद लेगी।

  2. मुख्य आरोपी राजीव रंगीला की गिरफ्तारी के लिए प्रक्रिया शुरू।

  3. रंगीला जर्मनी में, उसकी गिरफ्तारी जांच के लिए अहम।

अनूप कुमार सिंह, नई दिल्ली। दिल्ली के करीब 650 करोड़ रुपये के दवा और चिकित्सा सामग्री खरीद घोटाले में फरार मुख्य आरोपित राजीव कुमार रंगीला की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली पुलिस की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा (एसीबी) ने इंटरपोल की मदद लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

पुलिस का प्रयास है कि विदेश में मौजूद राजीव रंगीला को इंटरपोल के माध्यम से गिरफ्तार कर भारत लाया जाए। घोटाले के खुलने के बाद से ही रंगीला देश से फरार हो गया था। बताया जा रहा है कि वह जर्मनी में है।

मामले में एसीबी करीब 12 हजार पन्नों की चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। इसमें गिरफ्तार तीन आरोपितों के साथ राजीव रंगीला को भी आरोपित बनाया गया है।

जांच में सामने आए ये तथ्य

जांच एजेंसी ने दवा, सर्जिकल सामग्री और चिकित्सा उपकरणों की खरीद से जुड़े दस्तावेजों, निविदा प्रक्रिया और भुगतान संबंधी रिकॉर्ड की जांच के आधार पर आरोपितों की भूमिका सामने रखी है।

जांच में खरीद प्रक्रिया में कथित अनियमितता और सरकारी धन के दुरुपयोग से जुड़े तथ्य सामने आने का दावा किया गया है। राजीव रंगीला की गिरफ्तारी इस मामले में आगे की जांच के लिहाज से महत्वपूर्ण है।

उसके विदेश में होने के कारण दिल्ली पुलिस अब इंटरपोल के जरिये उसकी गिरफ्तारी की कार्रवाई आगे बढ़ा रही है। इस संबंध में आवश्यक प्रक्रिया जारी है।

यह भी पढ़ें- 'फाइलों में डिलीवरी और अस्पतालों से गायब', 650 करोड़ के दवा घोटाले में सौरभ भारद्वाज दिल्ली सरकार को घेरा