जंतर-मंतर हिंसा के दौरान कई जगह छात्रों को सुरक्षित निकालते दिखे पुलिसकर्मी
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा में दिल्ली पुलिस के अधिकारी कानून-व्यवस्था संभालने के साथ-साथ छात्रों को सुरक्षित निकालते ...और पढ़ें

हिंसा के दौरान प्रदर्शनकारी छात्र को बचाते उत्तर पूर्वी अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त संदीप लांबा। (वीडियो ग्रैब)
HighLights
पुलिस ने जंतर-मंतर हिंसा के दौरान फंसे छात्रों को सुरक्षित निकाला।
अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप लांबा ने एक छात्र को भीड़ से बचाया।
पुलिस अधिकारियों ने छात्रों को हिंसक प्रदर्शन से दूर रहने की सलाह दी।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा और पुलिस की कार्रवाई के बीच अब कुछ ऐसे फुटेज भी सामने आए हैं, जिनमें दिल्ली पुलिस अधिकारी कानून-व्यवस्था संभालते ही नहीं, बल्कि हिंसा और भगदड़ के बीच फंसे छात्रों को सुरक्षित बाहर निकालते और उन्हें चोट लगने से बचाते भी नजर आ रहे हैं।
ऐसा ही एक 19 सेकंड का वीडियो इंटरनेट मीडिया पर सामने आया है, जिसमें जंतर-मंतर पर हिंसा के दौरान आरएएफ और प्रदर्शनकारियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल दिखाई देता है। वीडियो में पीठ पर बैग टांगे एक छात्र दोनों पक्षों के बीच फंसा नजर आता है। इसी दौरान आरएएफ के जवान भीड़ को पीछे धकेलने के लिए कार्रवाई कर रहे होते हैं।
छात्रों को सुरक्षित निकालकर अन्य छात्रों की ओर भेजते थे
छात्र के बीच में फंसने की स्थिति को देखते हुए नॉर्थ ईस्ट के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त संदीप लांबा तुरंत मौके पर पहुंचते हैं। वह छात्र को अपने संरक्षण में लेते हैं और उसे सुरक्षित निकालकर अन्य छात्रों की ओर भेज देते हैं, ताकि उसे किसी प्रकार की गंभीर चोट न लगे।
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, ऐसी कई घटनाएं हुईं, जब पुलिसकर्मियों ने प्रदर्शनकारियों, खासकर छात्रों को हिंसक भीड़ से अलग कर सुरक्षित स्थान तक पहुंचाया। कई वीडियो में पुलिस अधिकारी छात्रों को समझाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं कि वे उग्र भीड़ का हिस्सा न बनें और शांतिपूर्ण तरीके से वहां से निकल जाएं।
