दिल्ली में एनकाउंटर, स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने वाले कैफ और जसीम पैर में गोली लगने पर गिरफ्तार
दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग करने वाले ...और पढ़ें
HighLights
पुलिस और बदमाशों के बीच पूर्वी दिल्ली में मुठभेड़।
कैफ और जसीम पैर में गोली लगने से घायल।
स्क्रैप कारोबारी पर फायरिंग के आरोपी गिरफ्तार।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। पूर्वी दिल्ली के उस्मानपुर यमुना खादर क्षेत्र में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान स्पेशल स्टाफ की जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश गोली लगने से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, स्क्रैप करोबारी के घर पर गोलियां चलाने वाले दो बदमाश कैफ व जसीम मुठभेड़ में पैर में गोली लगने से घायल हुए हैं। 2 अक्टूबर को बदमाशो ने भजनपुरा थाना क्षेत्र में गोलियां चलाई थीं।
खबर को अपडेट किया जा रहा है-
