विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, AATS की कार्रवाई में 4 आरोपी अरेस्ट; लग्जरी गाड़ियां जब्त

By Rajeev RanjanEdited By: Kapil Kumar
Published: Thu, 22 Oct 2026 01:07 PM (GMT+05:30)

रोहिणी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर ...और पढ़ें

पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जागरण

पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। जागरण

HighLights

  1. रोहिणी पुलिस ने वाहन चोर गिरोह के चार सदस्य पकड़े।

  2. गिरोह से चार चोरी की लग्जरी गाड़ियां बरामद की गईं।

  3. चोरी की गाड़ियों के पुर्जे ढोने का सामान भी जब्त।

जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली। बाहरी दिल्ली के रोहिणी जिला पुलिस की एएटीएस टीम ने वाहन चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनकी निशानदेही पर चोरी की किआ सेल्टोस, हुंडई क्रेटा, मारुति ब्रेजा और स्कॉर्पियो-एन बरामद की गई हैं।

पुलिस ने चोरी की गाड़ियों के पुर्जे ढोने में इस्तेमाल टाटा इंट्रा टेंपो, दो नंबर प्लेट और औजार भी जब्त किए हैं। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की गिरफ्तारी से पांच आपराधिक मामलों का खुलासा हुआ है।

चोरी के मामले की जांच

पुलिस के अनुसार, किआ सेल्टोस चोरी के मामले की जांच के दौरान 21 सितंबर को टीम को कंझावला के सावदा गांव स्थित एक गोदाम में आरोपियों के आने की सूचना मिली। यहां चोरी की गाड़ियों के पुर्जे अलग किए जाते थे।

हुंडई क्रेटा बरामद की

पुलिस ने घेराबंदी कर विजय और कमलेश को गिरफ्तार किया। उनकी निशानदेही पर चोरी की स्कॉर्पियो-एन बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने पंजाब के फाजिल्का से अमरजीत सिंह उर्फ चुसी को गिरफ्तार किया। उससे मिली जानकारी के आधार पर हुंडई क्रेटा बरामद की गई।

14 अक्टूबर को अमरजीत की निशानदेही पर अजहर को गिरफ्तार कर चोरी की मारुति ब्रेजा बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक, दो आरोपी कार मरम्मत की दुकान पर काम करते थे, जबकि अमरजीत कार के स्पेयर पार्ट्स का कारोबार करता था। गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी है।

यह भी पढ़ें- दिल्ली के पूठ खुर्द फायरिंग मामले में आंध्र प्रदेश से 2 शूटर गिरफ्तार, हिमांशु भाऊ गैंग से कनेक्शन की जांच