Delhi News: भागीरथी विहार में किशोर की हत्या की कोशिश, दो नाबालिग हिरासत में
राजधानी दिल्ली के भागीरथी विहार इलाके में सोमवार को किशोर की हत्या की कोशिश के मामले में दो नाबालिगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की मामले में जांच की जा रही है।
नई दिल्ली, एएनआई। राजधानी दिल्ली के भागीरथी विहार इलाके में सोमवार को किशोर की हत्या की कोशिश के मामले में दो नाबालिगों के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की मामले में जांच की जा रही है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि 5 दिसंबर की रात लगभग साढ़े 9 बजे भागीरथी विहार इलाके में 17 साल के एक लड़के को दो किशोरों ने चाकू से मारकर हत्या की कोशिश की थी। आरोपितों की उम्र लगभग 17 साल थी। पीड़ित और दोनों आरोपित स्कूल जाने वाले बच्चे हैं, जो एक ही इलाके के रहने वाले हैं।
सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत आईपीसी की धारा 307 (हत्या का प्रयास) और 34 (सामान्य इरादे को आगे बढ़ाने में कई व्यक्तियों द्वारा किया गया कृत्य) के तहत मामला दर्ज किया और दोनों आरोपित किशोरों को हिरासत में ले लिया। इनके कब्जे से दो चाकू भी बरामद किए गए हैं।
सभी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद, दोनों को किशोर न्याय बोर्ड (जेजेबी) के समक्ष पेश किया गया और जेजेबी द्वारा सुरक्षात्मक हिरासत में भेज दिया गया। मामले की जांच चल रही है।