Move to Jagran APP

PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 6 गिरफ्तार, AAP बोली- भारत लोकतांत्रिक देश, एक पोस्टर से इतना डर क्यों?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आम आमदी पार्टी (आप) कार्यालय से निकली एक वैन से आपत्तिजनक पोस्‍टर मिलने पर सियासी घमासान मच गया है। इस मामले में घिरता देख आम आमदी पार्टी ने आज बुधवार को ट्वीट कर मोदी सरकार पर हमला बोला है। (File Photo)

By AgencyEdited By: Abhishek TiwariPublished: Wed, 22 Mar 2023 08:15 AM (IST)Updated: Wed, 22 Mar 2023 10:12 AM (IST)
PM मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर 6 गिरफ्तार, AAP बोली- भारत लोकतांत्रिक देश, एक पोस्टर से इतना डर क्यों?
पीएम मोदी के खिलाफ पोस्टर लगाने पर दिल्ली में 6 लोग गिरफ्तार

नई दिल्ली, एएनआई। दिल्ली पुलिस ने पूरे शहर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने पर आज बुधवार को छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा इस मामले में 100 से ज्यादा लोगों पर केस दर्ज किया गया है। वहीं, इस मामले में खुद को घिरता देख आम आदमी पार्टी ने मोदी सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए हमला बोला है।

loksabha election banner

AAP दफ्तर से निकली गाड़ी में मिले पोस्टर

विशेष सीपी दीपेंद्र पाठक द्वारा समाचार एजेंसी एएनआई को दी गई जानकारी के मुताबिक, पोस्टरों में प्रिंटिंग प्रेस का ब्योरा नहीं था। मामले में प्रिंटिंग प्रेस अधिनियम और संपत्ति विरूपण अधिनियम की धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। इस मामले में आम आमदी पार्टी (आप) कार्यालय से निकली एक वैन को भी रोका गया। इससे कुछ पोस्टर जब्त किए गए और गिरफ्तारियां की गईं।

एक पोस्टर से इतना डर क्यों- AAP

पुलिस के एक्शन पर आम आदमी पार्टी (आप) ने अपनी दी है। आप ने कहा, "मोदी सरकार की तानाशाही चरम पर है! इस पोस्टर में ऐसा क्या आपत्तिजनक है जो इसे लगाने पर मोदीजी ने 100 लोगों पर एफआईआर कर दी? पीएम मोदी, आपको शायद पता नहीं पर भारत एक लोकतांत्रिक देश है। एक पोस्टर से इतना डर! क्यों?"

प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए- केजरीवाल

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज बुधवार को ट्वीट कर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, "दिल्ली के हर काम को रोकना सही नहीं है। अब लोग समझने लगे हैं और आवाज उठाने लगे हैं। प्लीज, रोज-रोज लड़ना बंद कीजिए। आइये मिलकर दिल्ली का विकास करते हैं, लोगों की सेवा करते हैं। लड़ने में कुछ नहीं रखा।"


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.